गुजरात में कोरोना के मामले 26198 हुए, 1600 से ज्यादा मौतें, जानिए सभी जिलों का हाल
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 540 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 26198 हो गए। जिनमें से 18 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। अब तक राज्य में 1619 संक्रमितों की जान जा चुकी है। एक्टिव केसेस की संख्या 6412 है। हालांकि, ठीक हुए लोगों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18167 लोग कोरोना को मात दे चुके हैंं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि गुरुवार को 27 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

विगत 24 घंटों कहां कितनी मौत हुईं?
गुजरात में बीते रोज हुई कुल मौतों में से सबसे ज्यादा 21 की मौत अहमदाबाद जिले में ही हुई। बुधवार को इस शहर में कोरोना के 312 नए मरीज मिले। वहीं, सूरत में 4 मरीजों ने दम तोड़ा। यहां बीते रोज 93 नए मरीजों की पहचान हुई। 45 नए मरीज वडोदरा में मिले। मेहसाणा एवं सुरेंद्रनगर जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं, नए मरीजों की संख्या जूनागढ़ में-4, राजकोट-5, भावनगर-2, साबरकांठा-2, दाहोद-2, पंचमहाल-1, महेसाणा-12, महिसागर-1, नवसारी-1, छोटा उदयपुर में 1 रही।

कोरोना से किस जिले में कुल कितनी मौतें?
अहमदाबाद-18258 (1296 मौत)
वडोदरा-1770 (47 मौत)
सूरत-2954 (122 मौत)
राजकोट-177 (5 मौत)
भावनगर-180 (13 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
आणंद-142 (13 मौत)
भरूच-124 (6 मौत)
गांधीनगर-540 (23 मौत)
पाटण-137 (11 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
पंचमहाल-134 (15 मौत)
बनासकांठा-160 (8 मौत)
नर्मदा-38
छोटा उदेपुर-41 (1 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
कच्छ-111 (5 मौत)
महेसाणा-205 (10 मौत)
बोटाद-70 (2 मौत)
पोरबंदर-14 (2 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
दाहोद-51
गिर सोमनाथ-53
खेड़ा-116 (5 मौत)
जामनगर-110 (3 मौत)
मोरबी-9 (1 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
साबरकांठा-148 (7 मौत)
अरवल्ली-164 (14 मौत)
महीसागर-122 (2 मौत)
तापी-6

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
वलसाड-63 (3 मौत)
नवसारी-45 (1 मौत)
डांग-4
सुरेंद्रनगर-86 (4 मौत)

कोरोना के अब तक कहां कितने मामले?
देवभूमि द्वारका-18
जूनागढ़-57 (1 मौत)
अमरेली-36 (5 मौत)
अन्य राज्य-57 (1 मौत)












Click it and Unblock the Notifications