गुजरात में कोरोना के मामले 25 हजार पार, वायरस से 1561 लोगों की जान गई, मंत्री पर लगा जुर्माना
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा अब 25 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 520 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 25,414 हो गए। जिनमें से 17 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। अब तक राज्य में 1561 संक्रमितों की जान जा चुकी है। एक्टिव केसेस की संख्या 6 हजार से ज्यादा है। हालांकि, ठीक हुए लोगों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 17,438 लोग कोरोना को मात दे चुके हैंं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि बीते रोज 27 कोरोना मरीजों की जान गई।

विगत 24 घंटों कहां कितनी मौत हुईं?
गुजरात में बीते रोज हुई कुल मौतों में से सबसे ज्यादा 22 की मौत अहमदाबाद जिले में ही हुई। इसके अलावा बुधवार को ही इस शहर में कोरोना के 330 नए मरीज मिले। वहीं, सूरत में 65 नए मरीज पहचाने गए। वडोदरा में 44 नए मरीज मिले। 2 लोगों की मौत भी हुई। बताया गया कि, आणंद, भरुच व गांधीनगर में भी एक-एक मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 348 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया।

मास्क न पहनने पर 200 का जुर्माना
इस बीच राज्य में मास्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सरकार ने पहले ही इस बारे में आदेश दिए थे कि, मास्क न लगाने पर लोगों से 200 रुपये लिए जाएं। गत दिनों गृह मंत्रालय ने एक परिपत्र जारी कर ये सूचना दी कि हैड कांस्टेबल अथवा उससे ऊपर की रैंक का पुलिस अधिकारी लोगों से मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना वसूल कर सकेगा।
Recommended Video

सहकारिता मंत्री ईश्वर भाई पर दंड
यहां गुजरात के सहकारिता मंत्री ईश्वर भाई पटेल को भी 200 रुपए का जुर्माना पड़ गया। पटेल गांधीनगर सचिवालय में बिना मास्क लगाए नजए आए थे। गांधीनगर महामनगर पालिका द्वारा उन पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईश्वरसिंह पटेल सहकारिता, युवा एवं खेल मंत्री हैं, लेकिन वो बुधवार को अपनी कार से उतरकर सीधे सचिवालय स्थित अपने कार्यालय बिना मास्क पहने पहुंचे। बाद में मास्क पहना।












Click it and Unblock the Notifications