साबरमती जेल में फैला कोरोना वायरस, 2 हजार कैदी रिहा हुए, 2 लाख मास्क बनाए गए
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद की साबरमती जेल में कोरोना वायरस से अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जेल के अंदर संक्रमण फैलने के चलते 2 हजार कैदियों को रिहा कर दिया गया है। जेल प्रबंधन ने सावधानी बरतते हुए अन्य कैदियों की जांचें करा-कराकर सुरक्षित कक्षों में शिफ्ट किया है। कुछ और ऐहतियाती कदम भी उठाए गए हैं।
जेल के पुलिस उपाधीक्षक डी वी राणा के मुताबिक, मई के पहले हफ्ते तक साबरमती केंद्रीय कारागार में 11 कैदी और 3 कर्मचारी वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि, संक्रमित मिले 11 कैदी जेल के लगभग 2,500 अन्य कैदियों के संपर्क में नहीं आए, क्योंकि उन्हें पहले ही उनसे अलग कर दिया गया था। हालांकि, अब 9 कैदियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। उन 9 में से 3 कैदी पेरोल से आए थे। यानी उन्हें बाहर से ही संक्रमण लगा।

प्रबंधन का कहना है कि, कोरोना पॉजिटिव मिले इस समय 4 कैदी हॉस्पिटल में हैं। संक्रमित कैदी अब जेल में रहकर ही ठीक हो सकें, इसके लिए शहर के कॉर्पोरेशन और हॉस्पिटल प्रबंधन जेल प्रशासन की मदद कर रहे हैं। साथ ही कोरोना को लेकर राज्य की 28 जेलों में ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, राज्य की सभी जेलों में फिलहाल 15000 कैदी हैं।

कोरोना से मुकाबले के लिए, जेल में अब तक 2 लाख मास्क बना जा चुके हैं। इसके अलावा 500 पीपीई किट भी बनाई गई हैं। जबकि, सैनेटाइजर बनाने का काम भी यहां चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications