Covid-19: अहमदाबाद में संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार पार, 11773 लोगों ने दी वायरस को मात
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार पार हो चुका है। यहां अब तक 17299 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बहरहाल, 3403 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि, 1184 लोग इससे अब तक दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में 11773 लोग ठीक भी हुए हैं।

महामारी: यह हैं अहमदाबाद शहर के हालात
ज्ञातव्य है कि, अहमदाबाद शहर में डेथ रेट देश के अन्य शहरों की तुलना में काफी ज्यादा रही। यहां सोमवार रात तक ही 16067 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, अब तक 11773 मरीजों ने बीमारी को मात भी दे दी। ठीक हुए लोगेां को अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर या होम आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, 3403 मरीज यहां के विविध कोविड अस्पतालों, होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार पार
वहीं, गुजरात में दूसरे नंबर पर चल रहे सूरत में कोरोना पॉजिटिव केसेस की संख्या 2714 हो चुकी है। वडोदरा में भी अब तक 1638 मरीज मिल चुके हैं। राज्यभर में अभी भी संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां अब तक कुल संख्या 24628 तक पहुंच चुकी है। बताया गया है कि, उपचार के दौरान सबसे अधिक 541 मौतें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में हुईं। अहमदाबाद के ही सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में भी 185 मरीजों की मौत हुई।

इन अस्पतालों में भी गई मरीजों की जान
वहीं, असारवा स्थित सिविल कैंपस में कैंसर अस्पताल में 101, सोला सिविल अस्पताल में 68, आईकेडीआरसी (किडनी हॉस्पिटल) में 59, यूएन मेहता हार्ट अस्पताल के कोविड अस्पताल में 20, शारदाबेन अस्पताल में 14 लोगों ने दम तोड़ा। इसके अलावा बापूनगर स्थित ईएसआई अस्पताल के कोविड सेंटर में चार, एल.जी. अस्पताल में 5, निजी अस्पतालों मेें 186 और कोविड केयर सेंटर में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications