COVID-19: गुजरात में 1 दिन में 176 नए मरीज, अब तक 48 मौतें, कुल मामले 1200 पार
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1200 पार चला गया है। यहां 176 नए मरीज सामने आए हैं। एक ही दिन में 7 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। यहां का अहमदाबाद शहर हाई रिस्क जोन में है। अकेले इस शहर में 765 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 25 लोग काल के गाल समा चुके हैं।

राज्य में बढ़कर 1272 हुए मामले
संवाददाता के अनुसार, शनिवार को राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 1272 तक जा पहुंचे। एक ही दिन में अहमदाबाद में 143, वडोदरा और सूरत में 13-13 नए मामले सामने आए। वहीं, भावनगर 2, राजकोट-2, आणंद-1, भरुच-1 ओर पंचमहाल में भी 1 नया मरीज मिला। बीते रोज अहमदाबाद में कोरोना से 4 लोगों की जान चली गई। जबकि, एक-एक व्यक्ति की मौत सूरत, अरवल्ली और वडोदरा में हुई। पूरे देश में अब तक 497 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन जिलों में नहीं पहुंचा कोरोना
वहीं, अभी सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़, अमरेली व देवभूमि द्वारका ऐसे जिले हैं, जो कि कोरोना वायरस से अछूते हैं। कुछ दिन पहले तक राज्य में ऐसे जिलों की संख्या एक दर्जन थी। मगर, बाद में जैसे-जैसे संक्रमित लोग इन इलाकों में कहीं पहुंचे, नए मरीज भी मिलते चले गए। बहरहाल एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं।

गुजरात में किस जिले में कितने मरीज व मौतें
अहमदाबाद-765 (25 मौत)
वडोदरा-152 (7 मौत)
राजकोट-31
गांधीनगर-17 (1 मौत)
सुरत-156 (6 मौत )
भावनगर-28 (3 मौत)
पोरबंदर-3
गीर सोमनाथ-2
महेसाणा-4

कहां कितने मरीज और मौतें
कच्छ-4 (1 मौत)
पंचमहाल -8 (1 मौत)
पाटण-15 (1 मौत)
छोटा उदेपुर-6
जामनगर-1 (1मौत)
मोरबी-1
आनंद-27
साबरकांठा-1

कहां कितने मरीज और मौतें
दाहोद-3
भरूच-22
बनासकांठा-9
बोटाद-4 (1मौत)
खेड़ा-3
नर्मदा-11
अरवल्ली-1 (1मौत)
महीसागर-1












Click it and Unblock the Notifications