गुजरात में कोरोना: अब हर रोज 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे, आंकड़ा 1851 हुआ, 67 मौतें
अहमदाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण अब और ज्यादा तेजी से फैल रहा है। गुजरात में हर रोज 100 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को यहां 108 नए मरीजों का पता चला। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, अब कुल पॉजिटिव केसेस की संख्या 1851 तक पहुंच गई है। जिनमें से अब तक 106 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, 67 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा सक्रिय कोरोना मरीजों की तादाद डेढ़ हजार से भी ज्यादा है। जिनका राज्यभर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गुजरात अब देश का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित प्रांत
विभाग की ओर से आज सुबह बताया गया कि, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। यहां सोमवार को 91 नए मरीज सामने आए हैं। यह शहर देश के कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित टॉप-5 शहरों में है। वहीं, गुजरात अब देश का तीसरा ऐसा प्रांत हो गया है, जहां कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। बहरहाल, राज्य में 1678 एक्टिव केस हैं।

राज्य के कुल मरीजों में से आधे से ज्यादा अहमदाबाद से
सोमवार को राज्य में कोरोना से फिर 5 लोगों की मौत दर्ज हुई। जिनमें से 2-2 मौतें अहमदाबाद और सूरत शहर में हुईं। अहमदाबाद में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पूरे देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 560 के पार चला गया है। आज गुजरात में जिन जिलों में नए मरीज सामने आए, उनमें अहमदाबाद के 91 मरीजों के अलावा अरावल्ली-6, राजकोट-2, सूरत-2, पंचमहाल-2 एवं कच्छ 2-2 मरीजों के साथ सूची में शामिल हैं। इनके अलावा वडोदरा-1, मेहसाणा-1 और महिसागर में 1-1 नया मामला सामने आया।

अभी इन जिलों में नहीं पहुंचा कोरोना
गुजरात में अभी सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़, अमरेली व देवभूमि द्वारका ऐसे जिले हैं, जो कि कोरोना वायरस से अछूते हैं। कुछ दिन पहले तक राज्य में ऐसे जिलों की संख्या एक दर्जन थी। मगर, बाद में जैसे-जैसे संक्रमित लोग इन इलाकों में कहीं पहुंचे, नए मरीज भी मिलते चले गए। अब तक दो दर्जन जिलों में कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं।

गुजरात के किस जिले में कितने मरीज व मौतें
अहमदाबाद-1192 (34 मौत)
वडोदरा-181 (7 मौत)
राजकोट-38
गांधीनगर-17 (2 मौत)
सूरत-244 (10 मौत)

कहां कितने मरीज और मौतें
भावनगर-32 (4 मौत )
पोरबंदर-3
गीर सोमनाथ-2
महेसाणा-6
कच्छ-6 (1 मौत)

कहां कितने मरीज और मौतें
पंचमहाल-11 (2 मौत)
पाटण-15 (1 मौत)
छोटा उदेपुर-7
जामनगर-1 (1मौत)
मोरबी-1
आनंद-28 (2 मौत)

कहां कितने मरीज और मौतें
साबरकांठा-2
दाहोद-3
भरूच-23 (1 मौत)
बनासकांठा-10
बोटाद-5 (1 मौत)

कहां कितने मरीज और मौतें
खेड़ा-2
नर्मदा-12
अरवल्ली-7 (1 मौत)
महीसागर-3












Click it and Unblock the Notifications