कृषि विधेयकों का गुजरात में विरोध शुरू, प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेताओं को पुलिस पकड़कर थाने ले गई

गांधीनगर। मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस ने गुजरात में भी किसानों को सड़कों पर उतारना शुरू कर दिया। आज राजधानी गांधीनगर में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ियां भी दौड़े चले आईं। पुलिस ने बिना स्वीकृति के विरोध-प्रदर्शन कर रही भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। काफी कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी ले लिया।

Congress Protest Against agricultural Bills In Gandhinagar, Police Detained many leaders

सोमवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में जमा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल-डिस्टेंसिंग भूल गए। ऐसे में पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने के लिए भी कार्रवाई की। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान कई कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी भिड़ते नजर आए। वहीं, बिना स्वीकृति के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Congress Protest Against agricultural Bills In Gandhinagar, Police Detained many leaders

नेताओं को पकड़ पकड़कर पुलिस गाड़ियों में ले जाने लगी। वहीं, सैकड़ों की तादाद में जमा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रही कई महिला नेताओं को भी हिरासत में लिया था। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां लगी थीं, जिन पर कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग की जा रही थी। हालांकि, इससे एक दिन पहले ही रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों विवादित विधेयकों को मंजूरी देकर उन्‍हें कानून बना दिया।

Recommended Video

    Karnataka Bandh : Farm Bill के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, कई जगह सड़कें की जाम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+