गुजरात: लॉकडाउन में भिड़े 2 समुदायों के लोग, 5 की हत्या, भारी पुलिस जाब्ता तैनात

भुज। गुजरात में कच्छ की रापर तहसील के हमीरसर गांव में अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच लड़ाई छिड़ गई। धारदार हथियारों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लोग देशी बंदूकों से लड़े। दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों की हत्या हुई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि, 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प में 4 मौत मौके पर हुई, जबकि एक अन्य शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Communal clash in kutch district of Gujarat, 5 killed

पुलिस ने बताया कि, घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लॉकडाउन के दिनों हथियार लेकर भिड़े लोगों के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। तनाव का माहौल है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं। पुलिसकर्मी ​हिंसक झड़प के मामले की जांच में जुटे हैं। घायल व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Communal clash in kutch district of Gujarat, 5 killed

संवाददाता ने बताया कि, सामूहिक हत्याकांड की घटना कच्छ के छासरा में पहले भी हुई हैं। ऐसे में अब एक और घटना के बाद क्षेत्र में खौफ छा गया है। पूरा देश लॉकडाउन के कारण बंद है, लेकिन इधर लोग मरने-मारने पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि, आंतरिक झगड़े के कारण अलग-अलग समुदाय के लोग आमने-सामने आए।

Communal clash in kutch district of Gujarat, 5 killed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+