पाकिस्तान जा रहे चाइनीज जहाज में मिसाइल जैसी मशीनरी मिलने से कांडला पोर्ट पर हलचल

कच्छ. गुजरात में कच्छ के पंडित दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट-कंडला (यानी कंडला बंदरगाह) पर पाकिस्तान जा रहे एक चाइनीज जहाज में संदिग्ध मशीनरी मिलने से हलचल मच गई। शनिवार से इस मामले में जांच का दौर चल रहा है। यह जहाज भारतीय बंदरगाह के निकट आया, तो अधिकारियों को संदेह हुआ। जहाज में मिसाइल सरीखी मशीन और युद्द सामग्री होने की संभावना जताई जाने लगी। जिसके मद्देनजर जांच शुरू कर दी गई।

Chinese ship CUIYUN stopped at kandla port, stirred due to suspicious machinery

जानकारी के अनुसार, उक्त जहाज का नाम CUIYUN है। जहाज पर 22 सदस्यीय क्रू-सवार हैं। यह जहाज बंदरगाह की जैटी संख्या-15 पर रुका। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, उस जहाज को लेकर शनिवार से जांच जारी है। अन्य एजेंसियां भी जांच में शामिल हैं। इस जहाज पर चाइनीज झंडा था, जिसके बाद इसे रुकवाया गया। बाद में पता चला कि यह चीन से कंडला आया और कंडला से कराची जा रहा था।

जहाज को रोके जाने के कारण उसमें मौजूद क्रु-मेंबर्स को भी दिक्कत होने लगी। कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि चीन से गुजरात और फिर कराची जा रहे जहाज में संदिग्ध तरीके से कुछ समान ले जाया जा रहा है। जिसके बाद जांच शुरू की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+