Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छोटा राजन गैंग के गुर्गे मुंबई-कनार्टक से एटीएस ने दबोचे, सोने-चांदी समेत करोड़ों की लूट का पर्दाफाश

अहमदाबाद। कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के करीबी रहे छोटा राजन के गैंग पर एटीएस लगातार शिकंजा कस रही है। एटीएस ने अब छोटा राजन गैंग के 2 गुर्गों को पकड़ा है। जिनमें एक शरमत बेग उर्फ कालू हमाम को मुंबई और संतोष नायक को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। इनके पकड़े जाने के बाद कई बड़े लूट कांड का खुलासा हुआ है। जनवरी-2020 में वापी के सेलवास रोड क्षेत्र में हुई लूट भी उन्होंने कुबूली है।

Notorious criminal Chhota Rajan gang Two members arrested by gujarat ats

गुजरात एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इन गुर्गों ने सोने-चांदी समेत करोड़ों का कैश लुटवाया। दोनों ने जनवरी-2020 में वापी के सेलवास रॉड पर स्थित इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड के ऑफिस में हमला बोला था और वहां आॅनर को बुरी तरह पीटा। उसके मुंह पर टेप लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोने-चांदी के गहने समेत 7 करोड़ रुपये का सामान लूटा। शिकायतकर्ता ने उस मामले में पुलिस को बताया था। ये दोनों लुटेरे छोटा राजन गैंग का हिस्सा हैं।

इतना ही नहीं, संतोष नायक ने 1997 में राजन के कहने पर मुंबई में एक कयूम कुरेशी नामक व्यक्ति की हत्या की थी। 1999 में दोनों ने मिलकर राजन के इशारे पर इकबाल फंटूरा को मौत की नींद सुला दिया था। तो 1998 में बिल्डर को हथियार दिखाकर फिरौती की मांग करने का एक आरोप भी दोनों पर लगा। इसके अलावा भी दोनों ने अन्य कई गुनाहों को भी अंजाम दिया। इन्हें पकड़ना गुजरात एटीएस की एक और बड़ी सफलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+