गुजरात का एक और मेडिकल कॉलेज अब भरुच में होगा स्थापित, केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी, 6150 हो जाएंगी कुल मेडिकल सीटें
भरुच। गुजरात में अब एक और मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह मेडिकल कॉलेज भरुच में स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय मेडिकल आयोग के समक्ष राज्य के भरुच स्थित डॉ किरण सी. पटेल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दरख्वास्त की गई थी। इसके तहत केन्द्र सरकार ने 150 सीटों के साथ इस नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी है।

नितिन पटेल ने यह भी बताया कि, सरकार भरुच के वर्तमान सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर उपकरण तथा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के तहत पहले चरण में 300 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसका सबसे ज्यादा फायदा जिले के मरीजों को मिल सकेगा।''
नितिन पटेल गुजरात में केवल स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं हैं, अपितु उप मुख्यमंत्री भी हैं। उनका कहना है कि, अब हमारे राज्य के विविध जिलों में 34 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं।

भरुच में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से गुजरात में मेडिकल सीटें 150 और बढ़ जाएंगे। जिसके पश्चात् गुजरात में कुल 6150 मेडिकल सीटें उपलब्ध होंगी। बताते चलें कि, इससे पहले राज्य के नर्मदा जिले के मुख्यालय राजपीपला में भी 100 सीटों के साथ नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications