गुजरात में लिंबडी-अहमदाबाद हाईवे पर बस और ट्रक में हुई भयंकर टक्कर, 2 लोगों की मौत, 30 बचाए गए

अहमदाबाद। गुजरात में लिंबडी-अहमदाबाद हाईवे पर एक बस और ट्रक में भयंकर टक्कर हुई। इससे दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पांच अन्य व्यक्तियों को घायलावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि, इस हादसे के बाद करीब 30 लोगों को बचाया गया है।

Bus and truck collision on Limbdi-Ahmedabad highway in Gujarat

पाणशिया पुलिस के मुताबिक, यह जानलेवा हादसा सुरेन्द्रनगर जिले के लिंबडी के समीप सुबह के समय प्राईवेट ट्रैवल्स की बस और ट्रक के बीच हुआ। बस अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर पोरबंदर की ओर जा रही थी। तभी लिंबडी के समीप कानपरा गांव पाटिया के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, हमारी टीम सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि, सावधानी व सतर्कता से करीब 30 यात्रियों का बचाव हुआ है। बताया जा रहा है कि, जहां हादसा हुआ..वहां रोड को 6 लेन बनाने का काम चल रहा है। हाल में एक लेन में वाहनों की आवाजाही हो रही थी।

पाणशिया पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों की हादसे में जान गई है..उनकी पहचान कोडिनार उना क्षेत्र के वालीबेन टांक और पोरबंदर के लीलाभाई कडगिया के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस हादसे की असली वजह जानने में जुटी है। जिन लोगों को चोट पहुंची हैं, उन्हें इलाज के लिए लिंबडी और सुरेन्द्रनगर हॉस्पिटल में दाखिल करया गया है। है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+