गुजरात में फिर ढही एक इमारत, 3 मजदूरों की नींद में ही मौत, बच्चे समेत 6 बचाए गए

वडोदरा। गुजरात में फिर एक इमारत ढहने से लोगेां की जान चली गई। इस बार हादसा वडोदरा शहर के रांदेर इलाके में हुआ, जहां तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसके मलबे में 9 कामगार दब गए। जिनमें से 3 की मौत हो गई। वहीं, बच्चे सहित 5 जिंदा मजदूरों को रेस्क्यू किया गया।

Recommended Video

    Gujarat के Vadodara में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी,तीन लोगों की मौत,कई घायल | वनइंडिया हिंदी
    building collapse in vadodara, 3 Laborers Died, 6 Injured

    संवाददाता ने बताया कि, जिंदा निकाले गए 5 मजदूरों में तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त वे सभी नीचे ही सो रहे थे। उस इमारत के गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी। यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ था, जिसके कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों ने बचाव दल के साथ एलईडी बल्बों की रोशनी में बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

    building collapse in vadodara, 3 Laborers Died, 6 Injured

    जो इमारत गिरी है, वो करीब तीन दशक पुरानी थी। इन दिनों उसके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा था, लेकिन वह तरफ झुक गई थी जिससे हादसा होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। अब जबकि, इमारत ढह गई तो अग्निशमन सर्विस के 30 कर्मचारियों को लगा दिया गया।

    building collapse in vadodara, 3 Laborers Died, 6 Injured

    वहीं, हादसे में घायल हुए दो लोगों को शहर के एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि, महिला समेत कुल तीन लोगों की मौत होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+