बिहार चुनाव में तैनात गुजरात के BSF जवान की जान गई, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ यहां हुई अंत्येष्टि

दाहोद। बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह जवान मूलत: गुजरात का रहने वाला था। जिसकी पहचान रमेशभाई सोमाभाई के तौर पर हुई। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही दाहोद जिले की जालोद तहसील के नानी सीमलखेडी गांव में उनके घर पर कोहराम मच गया। गांवभर में शोक व्याप्त हो गया। बाद में दूसरे दिन रमेशभाई सोमाभाई का पार्थिव शरीर गांव लाया गया।

A BSF jawan passed away in Bihar, he was belong to Jhalod Tehsil in the Dohad District of gujarat

जालोद तहसील के नानी सीमलखेडी गांव में उन्हेंगार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक, बिहार में उन्हें ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हुआ था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को रमेशभाई सोमाभाई की जान चली गई। ऐसा बताया जा रहा है कि, सोमाभाई किशोरी भगवानपुर के एलएन कॉलेज के कैम्प में सुबह 4 बजे चाय पी थी और फिर ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी सीने में दर्द उठा।, इसके बाद उन्हें सहयोगी जवान अस्पताल के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनका दम टूट गया। अधिकारियों ने कहा कि, सोमाभाई किशोरी गुजरात के बीएसएफ जवान थे।

A BSF jawan passed away in Bihar, he was belong to Jhalod Tehsil in the Dohad District of gujarat

रमेशभाई सोमाभाई के अंतिम संस्कार में बीएसएफ की गाड़ियों समेत काफी जवान पहुंचे। उनके गांव में लोगों की भीड़ उन्हें अंतिम विदाई देने उमड़ी। जिस समय उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तब वहां हजारों लोग मौजूद थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए के नाते-रिश्तेदार भी आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+