'मुझे तुम्हारी बहन पसंद नहीं, तुमसे ही करूंगा शादी', नाबालिग से जीजा ने किया रेप

अहमदाबाद। यहां रानीप क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म किया। साली को उसने शादी करने के झांसे देकर डोरे डाले। उसे कहा कि, 'मुझे तुम्हारी बहन पसंद नहीं हैं, मैं तो तुमसे शादी करूंगा।' उसके बाद उसे कई बार घर से कहीं ले गया। साली के आरोप हैं कि वो दुष्कर्म करता था।

Brother-in-law molested a minor girl at surat

पीड़िता ने रानीप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ​पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 17 साल की लड़की है, जो अभी पढ़ाई कर रही है। वहीं, उसकी बड़ी बहन भी कॉलेज में पढ़ रही है। जिसकी सगाई सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार बहुचराजी के पास के गांव में एक युवक से हुई, जो कलोल के कॉलेज में पढ़ता है। उसे खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से वह लगभग सात महीने से नाबालिग के घर पर रहने आया था। पांच महीने पहले, नाबालिग के बहनोई ने एक दोपहर नाबालिग साली से कहा, "मैं तुम्हें पसंद करता हूं, मुझे तुम्हारी बहन के साथ शादी नहीं करनी है।"

Brother-in-law molested a minor girl at surat

जीजा द्वारा बार-बार ऐसे प्रलोभन दिए जाने पर नाबालिग छात्रा उसके झांसे में आ गई। फिर भी उसने जीजा से कहा कि पहले मैं अपने घर पर यह बताऊंगी कि तुम मेरी बहन से नहीं, बल्कि मुझसे शादी करना चाहते हो। इस पर जीजा बोला कि, नहीं अभी तुम किसी को इस बारे में चर्चा मत करना। हम भागकर शादी कर लेंगे। उसके बाद एक दिन जीजा ने साली को दस्तावेजों के साथ घर छोड़ने के लिए कहा। वह घर छोडकर सिद्धपुर पहुँच गई। उसके बाद से उसने कई बार दुष्कर्म किया।

दूसरे रोज जीजा ने शादी करूंगा, ऐसा विश्वास दिलाने के लिए किसी को फोन किया। उसके बाद नाबालिग से कहने लगा कि, तुम अभी 18 साल की नहीं हो, इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। अभी इंतजार करो। फिर, नाबालिग को वापस घर भेज दिया। नाबालिग ने खुद को ठगा हुआ पाया। ​फिर परिजनों को सारी बातें बताईं। तब परिवार के सदस्यों ने पुलिस से शिकायत कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+