Gujarat Election: बिलकिस के बलात्कारियों को 'संस्कारी ब्राह्मण' बताने वाले नेता को बीजेपी से टिकट

गुजरात चुनाव में विपक्षी दलों ने बिलकिस बानो के बलात्कारियों की रिहाई को भी चुनावी मुद्दा बना दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री चंद्र सिंह राउलजी को अपना प्रत्याशी बनाया, जिन्होंने रिहा हुए दोषियों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहा था। वो गोधरा से मैदान में हैं। इससे पहले वो छह बार इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं, जिस वजह से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया।

गुजरात

राउलजी गुजरात सरकार की उस समिति का हिस्सा थे, जिसने सर्वसम्मति से बिलकिस बानो केस के दोषी 11 लोगों को रिहा करने का फैसला किया था। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें मुक्त कर दिया गया। उस दौरान उनका फूल और मिठाइयों के साथ स्वागत भी हुआ। तभी एक इंटरव्यू में राउलजी ने कहा था कि वे ब्राह्मण थे और ब्राह्मण अच्छे संस्कार के लिए जाने जाते हैं। हो सकता है कि किसी को घेरने और उन्हें दंडित करने का गलत इरादा रहा हो।

पहले कांग्रेस में थे
चंद्रसिंह राउलजी गुजरात के जाने-माने नेता हैं, जो गोधरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2007 और 2012 का चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीता था। फिर 2017 के चुनाव में वो बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने गोधरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, हालांकि वोटों का अंतर 258 ही था।

ऐसे समझें पूरा मामला
एक ही परिवार के 7 सदस्यों की हत्या और सामूहिक बलात्कार के मामले में मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई थी। कोर्ट ने ये निर्णय 21 जनवरी 2008 को दिया था। जिसमें 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली। इस फैसले को दोषियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वो बरकरार रही। बिलकिस बानो के जिन 11 दोषियों को सजा पूरा होने से पहले 15 अगस्‍त को रिहा किया गया उनमें जसवंतभाई नई, गोविंदभाई नई, शैलेश भट्ट, राधेश्याम शाह, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, प्रदीप मोर्धिया, बकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट्ट और रमेश चंदना शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+