डूबते लड़कों को बचाने के लिए समुद्र में कूदे भाजपा विधायक, 3 की बची जान, एक की मौत

गुजरात के राजुल में समुद्र में नहाने गए चार लड़के तेज लहर में डूबने लगे तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने समुद्र में कूदकर इन लड़कों को बचाने में मदद की।

hirabhai solanki

गुजरात के राजुला से भाजपा विधायक हीरा सोलंकी ने बुधवार को पटवा गांव में समुद्र के पास तीन लड़कों को डूबने से बचा लिया है। दरअसल कल्पेश शियाल, विजय गुजारिया, निकुल गुजारिया और जीवन गुजारिया पटवा गांव के पास बुधवार की दोपहर समुद्र के किनारे नहाने के लिए गए थे।

इसी दौरान समुद्र की तेज लहरें इन लड़कों को गहरे पानी में ले जाने लगीं। गहरे पानी में जाने की वजह से यह लड़के डूबने लगे और उन्होंने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़कों की चीख-पुकार सुनकर पास के लोग मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय लोग इन लड़कों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें डूबने से बचाने लगे। इसी दौरान भाजपा विधायक सोलंकी भी बीच के किनारे मौजूद थे। लड़कों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए सोलंकी ने पानी में छलांग लगा दी।

हालांकि भाजपा विधायक की मदद से तीन लड़कों को तो बचा लिया गया, लेकिन चौथे लड़के जीवन गुजरिया की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव बुधवार की शाम को बरामद किया गया।

चौथे लड़के की तलाश के लिए घंटो सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद शाम को शव को बरामद किया जा सका। जिस तरह से भाजपा विधायक ने इन लड़कों को बचाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया उसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+