गुजरात: भाजपाध्यक्ष पाटिल बोले- कांग्रेस से अब किसी MLA को BJP में नहीं लेंगे, 30 स्टार प्रचारकों को उपचुनाव में उतारा

गांधीनगर। विधायकों की खरीद फरोख्त किए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर गुजरात के भाजपाध्यक्ष सीआर. पाटिल का कहना है कि, "भाजपा में कोई खरीदी या बिक्री नहीं होती। विपक्षी नेता परेश धनानी को ट्विटर पर ट्वीट करने के अलावा कोई काम नहीं है।" पाटिल ने आगे यह भी कहा कि, "अब से किसी कांग्रेसी विधायक को भाजपा में स्थान नहीं दिया जाएगा। जिन विधायकों को फिलहाल स्थान दिया गया है, उन्हें मेरे पदभार ग्रहण करने से पहले कमिटमेंट दे दिया गया था। जिसे पूरा करना मेरा फर्ज था। इसके अलावा शामिल हुए विधायक पिहले 6 महीनों से भाजपा की विचारधारा से जुड़े हैं और अब कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े हैं। तो जो कार्यकर्ता भाजपा में जुड़े हैं उनका यही उद्देश्य है कि लोगों के हित में काम करेंगे।"

Gujarat BJP President CR Patil Says- now we will not include any congress mla in Our Party

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने आगामी उपचुनाव के बारे में कहा कि, "हम आठों विधानसभा सीटों पर जीतने की तैयारियां कर रहे हैं।" बताते चलें कि, सत्ताधारी दल भाजपा ने उपचुनाव में अपनी जीत निश्चित करने के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारा है। हाल ही, कंडारी के एक गुरुकुल में स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने एक मीटिंग की, जिसमें राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा भी शामिल हुए थे। वहीं, पाटिल उपचुनाव को लेकर महिला मोर्चे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें हर घर से संपर्क बनाए रखने को कहा। पाटिल ने इस बात पर भी जोर दिया कि, सभी मास्क पहन कर ही प्रचार के लिए जाएं।

Gujarat BJP President CR Patil Says- now we will not include any congress mla in Our Party

करजन में भाजपा की बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पाटिल बोले कि, कांग्रेस से अब किसी विधायक को भाजपा में नहीं लेंगे। उन्होंने विपक्षी नेता परेश धनानी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी कहा कि, कांग्रेस नेता कुछ भी बोलते रहते हैं। पाटिल ने मीटिंग में अपने संगठन और सरकार के बीच मतभेद होने की बात को भी खारिज कर दिया।

Gujarat BJP President CR Patil Says- now we will not include any congress mla in Our Party
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+