Gujarat Assembly Polls 2022: भाजपा करती है कांग्रेस उम्मीदवारों को फंडिंग, केजरीवाल का बड़ा दावा

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उनकी पार्टी के खिलाफ मिलीभगत की है।

Kejariwal on Gujarat Polls 2022: दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उनकी पार्टी के खिलाफ मिलीभगत की है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को चुनाव में हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने कहा गुजरात विधानसभा चुनाव में ये दोनों पार्टियां "ILU-ILU (I love You - I love You) खेल रहे हैं"।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक साक्षात्कार सुनकर उन्हें इस बात का एहसास हुआ। केजरीवाल ने कहा कि इंटरव्यू में शाह कर रहे थे कि मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वहीं कांग्रेस भी उस बयान के साथ खेल रही है। इसलिए इसको लेकर तस्वीर साफ है कि कांग्रेस और भाजपा गुजरात चुनाव में एकसाथ खड़े हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस भाजपा की पत्नी की तरह है, जो पूरी तरह से बीजेपी की जेब में है।

गुजरात चुनाव को लेकर केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के 27 साल के शासन से लोग वहां ऊब गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये सच सामने ना आए इसके लिए वहां की मीडिया को धमकाया जा रहा है। उन्हें आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को अपने डिबेट शो में आमंत्रित नहीं करने दिया जा रहा।

वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी ने भी दावा किया कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इसके लिए भाजपा उनके कैंपेन की फंडिंग कर रही है। इसुधन गढ़वी ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवारों को कम से कम 22 सीटें दिलाने का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+