Bhavnagar municipal corporation election result आज, 44 सीटों पर जीती बीजेपी, कांग्रेस ने 8 सीटों पर

भावनगर। भावनगर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2021 के लिए आज यानी मंगलवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। यह मतगणना कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए गुजरात के छह महानगरों शुरू हुई है, जिसमें से एक भावनगर भी है। बता दें कि भावनगर की 52 सीटों पर 211 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला हो गया है। भावनगर की 52 सीटों में से 44 भाजपा के खाते में गई है तो वहीं, आठ सीटे कांग्रेस के।

Recommended Video

    Gujarat Municipal Result: शुरुआती रूझान में BJP सभी 6 नगर निगमों में आगे | Congress | वनइंडिया हिंदी
    Bhavnagar municipal corporation election result 2021 latest Updates

    कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए करते हुए भावनगर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2021 के लिए काउंटिंग चल रही है। बता दें, भावनगर में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं, कांग्रेस छह सीटों पर है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने वार्ड नंबर 15 सीट पर जीत दर्ज करवा दी है। बता दें कि भावनगर सीट पर 2:30 के ताजा आंकड़े सामने आ गए है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भावनगर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 8 सीटें गईं कांग्रेस के खाते में गई है।

    तीन बजे तक बीजेपी 35 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 5 सीटें आई हैं। अभी 12 सीटों पर वोटिंग चल रही है। वहीं, साढ़े चार तक भावनगर की 52 सीटों का फाइल रिजल्ट आ गया। बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 8 पर जीत दर्ज की है।

    मालूम हो कि बीते रविवार को गुजरात के छह महानगरों चुनाव हुआ था। जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट शामिल हैं। बता दें कि भावनगर में 49.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। भावनगर की 52 सीटों पर 211 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। मौजूदा वक्त में गुजरात में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+