गुजरात के इस होटल का सालों पहले नाम रखा था- 'कोरोना', महामारी में बन गया सेल्फी पॉइंट

बनासकांठा। कोरोना की महामारी देश दुनिया में आए रोज कहर बरपा रही है। हालत यह हो गए हैं कि, बच्चा-बूढ़े सभी भी 'कोरोना' नाम सुनते ही खौफ खाने लगते हैं। ऐसे में गुजरात के बनासकांठा में वर्ष 2015 में बना एक होटल सुर्खियों में है। इस होटल के इन दिनों चर्चा में आने की वजह इसका नाम ही है। अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में हैडर लगा है- 'होटल कोरोना'

Banaskantha Gujarat: this Hotel made in 2015 with the name of Corona, now become a selfie point

मगर, लोग इस होटल देखकर भयभीत नहीं हो रहे। बल्कि, लोग यहां सेल्फी लेने आ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद है। बावजूद इसके दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। संवाददाता ने बताया कि, बनासकांठा में राजस्थान बॉर्डर पर स्थित अमीरगढ़ में होटल कोरोना को शुरू करने वाले बरकतभाई उत्तर गुजरात के सिद्धपुर के निवासी हैं। उन्होंने 2015 में यह होटल शुरू किया था। तभी इसका नाम कोरोना रखा गया था। मगर, अब कोरोना के नाम पर मौजूद होटल देखकर लोग चौंक रहे हैं। साथ ही इसी कारण अब होटल के सामने खड़े होकर होटल के साथ अपनी तस्वीरें भी ले रहे हैं। लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना होटल अब सेल्फी प्वाइंट बन गया है।

Banaskantha Gujarat: this Hotel made in 2015 with the name of Corona, now become a selfie point

कोरोना होटल के मालिक बरकतभाई के मुताबिक, उर्दू में कोरोना का मतलब स्टार गैलेक्सी होता है और साल 2015 में इस होटल को शुरू करते वक्त नाम रखते समय कोरोना जुबान पर आया था। इसी कारण से होटल का नाम कोरोना रख दिया। अब लॉकडाउन के हालात में जब लोग राजस्थान के जोधपुर, पाली जाने वाले इस प्रमुख हाईवे से गुजरते हैं, तो कोरोना नाम को देखकर चौंक जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+