यह लड़का गा सकता है 70 देशों का राष्ट्रगान, पाकिस्तान का भी याद, खुद बताया- क्यों सीखा
वडोदरा। गुजरात का एक लड़का 60 से ज्यादा देशों का राष्ट्रगान गा लेता है। हां जी, उसका नाम है- अथर्व मूले। वह गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। उसका कहना है कि, वह सिर्फ अपने देश का ही नहीं, अपितु पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों समेत 70 देशों का राष्ट्रगान गा सकता है। आज हम आपको उस लड़के के बारे में यहां बता रहे हैं...

अथर्व मूले वडोदरा आनंद विद्या विहार
दुनियाभर के राष्ट्रगान गाने के शौकीन अथर्व मूले वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह वडोदरा में आनंद विद्या विहार के छात्र हैं। ताज्जुब की बात यह है कि, अथर्व अभी 18 साल के हैं, लेकिन देश-दुनिया के बारे में उन्हें जो ललक है, वो काबिले-तारीफ है। अथर्व का कहना है- "चूंकि हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अन्य देशों के राष्ट्रगान भी आने चाहिए। मैंने प्रैक्टिस शुरू की और सफल रहा।"
कई दफा लोगों को नहीं होता यकीं
अथर्व मूले कहते हैं, "जब मेरे कुछ दोस्तों को यह पता चला कि मैं इंडिया के अलावा अन्य देशों के राष्ट्रगान भी गा लेता हूं..तो वे चौंक जाते हैं। फिर मैं सुनाता हूं..तो कुछ पूछते हैं कि पाकिस्तान का भी आता है क्या? तब पाकिस्तान का भी गाता हूं।"
बकौल अथर्व, "मैंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई अपने पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रगान को याद किया है। इंडिया समेत मैं 60 से ज्यादा देशों के राष्ट्रगान मैं गा सकता हूं। मुझे यह "वसुधैव कुटुम्बकम" का अहसास कराता है।"

कतर सीरिया यमन के राष्ट्रगान भी याद
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अथर्व भारत का वो छात्र है जो सबसे ज्यादा देशों के राष्ट्रगान गा लेता है। उसे इंडिया के अलावा 69 देशों के राष्ट्रगान गाते देखा जा चुका है। हालांकि, अथर्व के परिजनों का कहना है कि, वो 90 से ज्यादा देशों के राष्ट्रगान गा सकता है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से उन्हें सर्टिफिकेट मिल चुका है।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications