Gujarat: वलसाड में बोले केजरीवाल- लुटेरों और 'कंस की औलादों' का होगा सफाया
Arvind Kejriwal in Valsad: अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात में मोर्चा संभाले हुए हैं। जिसके तहत शनिवार को उन्होंने दाहोद में रैली की थी, जबकि रविवार को वो वलसाड पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे एक पुलिस वाले ने बताया कि यहां पर 1.5 लाख लोग आए हैं। इन पार्टियों (बीजेपी-कांग्रेस) की तरह लोग पैसे देकर नहीं लाए गए। ये सभी समय निकाल कर अपनी मर्जी से आये हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी के प्यार का ऋण वो जरूर चुकाएंगे।

सीएम ने कहा कि इनसे काम पूछने जाओ तो कहते हैं पैसे नहीं, सरकार घाटे में चल रही है। कहां गया सारा पैसा? इनका एक विधायक है, जिसके पास चुनाव से पहले 4 एकड़ जमीन थी, जबकि अब उनके पास 1000 एकड़ की जमीन है। 27 साल इन्होंने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा उन्होंने (बीजेपी) होर्डिंग में भगवान के खिलाफ अपशब्द लिखे। राक्षस और कंस की औलादें भगवान का अपमान करती हैं। पहले राक्षस गुंडागर्दी और महिलाओं के साथ बलात्कार करते थे। जितने लोग भगवान का अपमान और गुंडागर्दी कर रहे हैं, ये सभी कंस की औलादें हैं।
दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि मैं हनुमान भक्त हूं, मेरा जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था, मेरी दादी मुझे प्यार से 'कृष्ण' बोलती थीं। भगवान ने आशीर्वाद देकर भेजा है कि इन लुटेरों का, कंस की औलादों का, इन राक्षसों का सफाया करना है। आपको मेरे साथ मिलकर भगवान का काम करना है। आईबी की रिपोर्ट के बाद दोनों पार्टी रात 12 बजे सीक्रेट मीटिंग करती हैं। दोनों मिलकर मुझे खूब गालियां देते हैं। भगवान की कृपा हो रही है जो गुजरात में बदलाव की आंधी चल रही है। कांग्रेस की 10 से कम सीट्स आ रही हैं, उन पर वोट बर्बाद मत करना।












Click it and Unblock the Notifications