अहमदाबाद से केजरीवाल का ऐलान- 2022 के गुजरात चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी AAP

अहमदाबाद। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज गुजरात आए। यहां आते ही उनका अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ ही देर बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय से केजरीवाल ने ऐलान किया कि, आप गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। यह पूछे जाने पर कि, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तो केजरीवाल बोले- "हमारे उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।"

Arvind Kejriwal announced to AAP contest on all seats in 2022 Gujarat Legislative Assembly Polls

Recommended Video

    Arvind Kejriwal In Gujrat: New Model का वादा, सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP | वनइंडिया हिंदी

    गुजरात में 2022 में होंगे चुनाव
    अगले साल देश के कई राज्यों में चुनाव होने हैं। जिनमें देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गुजरात शामिल हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ रहा है। विधानसभा के साथ-साथ यहां लोकसभा में भी भाजपा का प्रभुत्व है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य भी है। अभी केजरीवाल ने ऐलान किया है कि, आम आदमी पार्टी यहां पहली बार सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

    Arvind Kejriwal announced to AAP contest on all seats in 2022 Gujarat Legislative Assembly Polls

    ऐसा है गुजरात विधानसभा का आकार
    गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। सरकार में होने के लिए 112 सीटों का आंकड़ा भाजपा के पास है। यही पार्टी लगातार कई चुनाव जीतती रही है। कांग्रेस के पास 65 सीटें हैं, वहीं 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के पास है। 3 सीटें बीटीपी, 2 एनसीपी एवं शेष अन्य के पास हैं। पिछले चुनाव यहां 2017 में हुए थे। तब कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। हालांकि, बाद में कांग्रेस टूटती चली गई और उपचुनाव भी हार गई। अब आप दम दिखाएगी।

    Arvind Kejriwal announced to AAP contest on all seats in 2022 Gujarat Legislative Assembly Polls

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+