कोरोना से जान गंवा चुके युवक की मां की मौत, पिता, बहन, भाई-भाभी समेत 14 परिजन चपेट में

अरवल्ली। गुजरात में अरवल्ली जिले के मुख्यालय मोडासा की सीमनानी सोसायटी से चौंका देने वाली खबर है। यहां कोरोना वायरस से ग्रस्त एक शख्स की मौत हो गई थी। अब उसके 14 परिवारीजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीते दिनों उसकी मां भी चल बसी थी। जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें शख्स का पिता, भाई-भाभी, बहन, भतीजे-भतीजी, एवं भाई के ससुराल वाले भी 4 लोग शामिल हैं। इनमें से 4 की रिपोर्ट बुधवार को और 10 की रिपोर्ट गुरुवार को आई।

Aravalli gujarat Covid-19 cases: 14 Family members report came positive after a man death

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि, सीमनानी सोसायटी निवासी हनीफ उस्मान गनी (31 वर्ष) मां की किडनी के उपचार के लिए कुछ दिन पहले मां के साथ अहमदाबाद के सिविल अस्पताल गया था। मां की मौत हो गई। हनीफ उस्मान गनी की भी कोरोना से जान चली गई। पिछले दिनों उसके संपर्क में आए उसके परिवालों की ​तबियत बिगडऩे पर उनकी जांच की गई, तो पता चला कि सब में वायरस पहुंच गया है। जिसके बाद संक्रमितों को कोविड-19 के अस्पताल में भर्ती किया गया।

Aravalli gujarat Covid-19 cases: 14 Family members report came positive after a man death

बताया जा रहा है कि, मृतक के परिवार के 14 जनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 66 तक पहुंच गई है। उक्त मृतक के दो भाई पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, 3 भाभियां संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+