अमित शाह ने किया 9 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, बोले- भारत में दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन हुआ
गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में 9 ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन कराया है। इन ऑक्सीजन संयंत्रों का संचालन वल्लभ यूथ के पास रहेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयंत्रों के उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। शाह ने कहा कि, कोविड की दूसरी लहर को हमने सामूहिक रूप से बहुत कम समय में नियंत्रित किया।

"कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया"
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य की नेताओं की मौजूदगी में शाह बोले, भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धैर्यपूर्वक महामारी का मुकाबला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत उग्र थी, लेकिन इसे नियंत्रित किया गया। शाह ने वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 21 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज मुहैया कराने के साथ ही टीकाकरण अभियान प्रगति पर है।

"सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में हुआ"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, वैश्विक महामारी पर काबू पाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे यहां विश्व स्तर पर, सबसे तेज टीकाकरण अभियान चला। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज भारत में लोगों को दी गईं। उन्होंने कहा कि, अभी भी कोरोना-टीकाकरण प्रगति पर है।













Click it and Unblock the Notifications