Hanuman Jayanti: गुजरात के हनुमान दादा के दर पर पहुंचे गृह मंत्री शाह, 6 करोड़ लागत वाली प्रतिमा का अनावरण
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah Hanuman Jayanti के मौके पर गुजरात दौरे पर पहुंचे। Botad Lord Hanuman Statue के कारण सुर्खियों में है। गृह मंत्री शाह ने इस अद्भुत प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah Hanuman Jayanti के मौके पर गुजरात के बोटाद दौरे पर पहुंचे। शाह ने बोटाद के सारंगपुर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोटाद में 54 फीट की भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया।
भगवान को हनुमान दादा बुलाते हैं श्रद्धालु
अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर सारंगपुर में शाह ने प्रतिमा का अनावरण किया है, ये कई मायनों में अद्वितीय है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान हनुमान को हनुमान दादा बुलाते हैं।

सात किलोमीटर दूर से भी दर्शन
बोटाद में भगवान हनुमान की प्रतिमा करीब 6 करोड़ की लागत से तैयार की गई है। इसका वजन 30 हजार किलो है। हनुमान जयंती के मौके पर पंचधातु से बनी इस प्रतिमा का दर्शन सात किलोमीटर दूर से भी किया जा सकता है।
कष्टभंजन हनुमान मंदिर कितना पुराना है
कष्टभंजन हनुमान मंदिर की स्थापना सद्गुरु गोपालानंद स्वामी ने विक्रम संवत 1905 में कराया था। आस्था है कि शनिदेव के कोपभाजन बने लोग कष्टों से मुक्ति के लिए भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करते थे।

शनिदेव ने हनुमान से बचने के लिए महिला का रूप धरा
मंदिर से जुड़ी लोकश्रुति के मुताबिक शनिदेव के प्रकोप की बात जानने के बाद आक्रोशित भगवान हनुमान ने युद्ध का संकल्प लिया। हनुमान से भयाक्रांत शनिदेव ने खुद को बचाने के लिए स्री रूप धारण किया।
Recommended Video
स्त्री रूप में शनिदेव
हालांकि, भगवान शंकर के रूद्रावतार पवनसुत हनुमान से शनिदेव का छल छिपा नहीं और हनुमान ने शनिदेव को अपने पैरों के नीचे दबा लिया। उसी समय से कष्टभंजन हनुमान मंदिर में शनिदेव बजरंगबली के पैरों के नीचे स्त्री रूप में ही विराजमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications