जेएनयू के बाद अहमदाबाद में बवाल: ABVP से भिड़ंत में NSUI के महामंत्री का सिर फूटा, VIDEO
अहमदाबाद. राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की आंच अब देश के अन्य शहरों में पहुंचने लगी है। मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में लेफ्ट-राइट विंग यानी एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर लाठी-पत्थर चले। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल सवाणी का सिर फूट गया।

संवाददाता के अनुसार, दो गुटों में चल रही मारपीट के दौरान किसी ने निखिल सवाणी के सिर पर लोहे के पाइप मारी थी। जिससे उनके सिर से खून बहने लगा और वे लहूलुहान हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह दो गुटों के बीच भिड़ंत हुई।

यह मारपीट उस समय हुई, जब राज्य के अहमदाबाद में स्थित एबीवीपी दफ्तर के बाहर जेएनयू हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। एनएसयूआई वाले एबीवीपी दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। तभी एबीवीपी दफ्तर से एबीवीपी के कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए। फिर तो दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लाठियां चलाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications