शिक्षा बोर्ड के आदेश- फीस के मुद्दे पर 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से नहीं रोक सकते स्कूल

अहमदाबाद। कक्षा-10वीं और 12वीं की परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख की घोषणा तो अभी नहीं हुई है। मगर, स्कूल-कॉलेजों के संचालक विद्यार्थियों के बोर्ड फॉर्म भरने की जानकारी देने के बहाने से अभिभावकों को स्कूल बुला रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि बच्चों की फीस नहीं भरोगे तो स्कूल बोर्ड फॉर्म नहीं भरने देगा। ऐसा अमूमन हर जगह होता है कि फीस दो और नाम चलने दो। ऐसी शिकायतें न आ सकें, इसलिए यहां शिक्षा विभाग ने आदेश दिए हैं कि बच्चों को फॉर्म भरने से नहीं रोका जाए।

ahmedabad: DEO orders- Schools Cant Stop Students Of 10th And 12th From Filling The Form over Fees

गुजरात के राज्य शिक्षा बोर्ड के अहमदाबाद शहर और ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी कहा कि, यह स्पष्ट है कि बच्चों का साल खराब नहीं हो, इसके लिए फीस के मुद्दे पर कोई स्कूल उन्हें फॉर्म भरने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि, यदि कोई स्कूल बच्चों को बोर्ड फॉर्म भरने से रोके तो अभिभावक शिकायत करें। अहमदाबाद शहर शिक्षा अधिकारी आरसी पटेल और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश व्यास यह भी बोले कि, जो मजबूर करेंगे, ऐसे स्कूल-कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, परीक्षाएं कब होंगी, इस बारे में सरकार ने परीक्षाओं को अप्रैल के बाद कराने की बात कही। हालांकि, यहां मार्च-2021 की बोर्ड की परीक्षा के लिए फॉर्म जनवरी में ही भरे जाने की संभावना है। अभी देखा यह जा रहा है स्कूल अभिभावकों को बुला रहे हैं और उनसे कहा जा रहा है कि यदि विगत वर्ष और जारी शैक्षिक वर्ष की फीस बाकी हुई तो आपके बच्चों को बोर्ड का फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा।

ahmedabad: DEO orders- Schools Cant Stop Students Of 10th And 12th From Filling The Form over Fees
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+