केजरीवाल फिर आए गुजरात, आज देंगे 'तीसरी गारंटी', सत्‍तारूढ़ BJP पर करारा वार

जामनगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर गुजरात आ पहुंचे हैं। इस बार वह दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में वह गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए आमजन से अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा करेंगे। गुजरात पहुंचते ही केजरीवाल का बहुत से लोगों ने स्‍वागत किया।

AAP Chief Arvind Kejriwal in Gujarat today, target ruling party BJP Over public issues, know whats said

मीडिया से बात करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभी गुजरात में सत्‍ताधारी दल भाजपा की आलोचना की। केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी गुजरात में 27 साल से राज कर रही है, फिर भी ढंग के काम नहीं हुए। उनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। मैं दिल्ली का सीएम होने के बावजूद यहां 'लट्ठा' (नकली शराब) की घटना के पीड़ितों से मिला, जबकि गुजरात के सीएम उनसे मिलने भी नहीं गए। लगता है वो अहंकारी हो गए हैं।'

केजरीवाल बोले, 'गुजरात में अब एक विकल्प है। वो विकल्‍प है- आम आदमी पार्टी। हमारी योजनाएं यहां के लोगों को भी पसंद आ रही हैं, और वे चाहते हैं कि दिल्‍ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी हम उनको लागू करें। मैं कहना चाहता हूं कि, हमारी सरकार आई तो गुजरात में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। हम 10 लाख नौकरियां निकालेंगे।'

AAP Chief Arvind Kejriwal in Gujarat today, target ruling party BJP Over public issues, know whats said

केजरीवाल ने अपने पिछले गुजरात दौरे के दौरान कहा कि, गुजरात के व्यापारियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारी जीएसटी से खुश नहीं हैं। महंगाई से आमजन परेशान हैं, यह सब मौजूदा सरकार की नीतियों की वजह से हो रहा है। मेरा वादा है...आप आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे तो ऐसी दिक्‍कतें नहीं होंगी। हम व्‍यापारियों को उचित व्‍यवस्‍था से जोड़ेंगे। स्‍पष्‍ठ नीतियां भी लाएंगे।'

केजरीवाल के दौरे के बारे में AAP के वरिष्ठ नेता इसुदान गढ़वी का बयान आया। उन्‍होंने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक बजे जामनगर पहुंचे हैं। यहां उनका कारोबारियों के साथ टाउनहॉल होगा। विधानसभा चुनाव से पहले वह गुजरात के लोगों को एक और गारंटी देंगे।

बकौल गढ़वी, ''हमारी पार्टी ने चुनाव से करीब चार महीने पहले गुजरात की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी यहां अपने प्रचार अभियान में जोर-शोर से जुट चुकी है। मैं कहूंगा कि, यहां अब लोगों को कांग्रेस-भाजपा का विकल्‍प मिल गया है। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल यहां की जनता को 2 गारंटी दे चुके हैं, जिनमें एक 300 यूनिट मुफ्त बिजली और दूसरी सभी बेरोजगारों को नौकरी या तीन हजार प्रतिमाह देना। अब आम आदमी पार्टी की तीसरी गारंटी गुजरात के आदिवासी लोगों के लिए होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+