Gujarat elections 2022: 'आप' ने जारी की उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट, 141 नाम घोषित
aam aadmi party candidate list 2022 gujarat: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की अपनी ग्यारहवीं सूची की घोषणा कर दी। इस बार 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पिछली बार 21 आप ने 5 नवंबर को 21 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि, उनकी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 141 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी
मालूम हो कि, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) आगामी गुजरात चुनाव 2022 के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही है। कई सर्वे से यह बात सामने आ रही है कि आगामी चुनावों में मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भाजपा और AAP के बीच होगी, जबकि परिणाम घोषित होने पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर आएगी। आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए पूर्व टीवी एंकर और पत्रकार इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। गढ़वी को अभी तक किसी भी विधानसभा सीट से मैदान में नहीं उतारा गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सौराष्ट्र क्षेत्र की जाम खंभालिया सीट से AAP के सीएम उम्मीदवार को मैदान में उतारा जा सकता है।

2 फेज में संपन्न होंगे गुजरात चुनाव
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। उसके बाद चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। कुल विधानसभा क्षेत्रों में से 89 में पहले चरण में और 93 में दूसरे चरण में मतदान होगा।

निर्वाचन क्षेत्र / उम्मीदवार का नाम
1 गांधीधाम बीटी माहेश्वरी
2 दंता एमके बोंबाडिया
3 पालनपुर रमेश नभानी
4 कांकरेज मुकेश ठक्कर
5 राधनपुर लालजी ठाकोर
6 मोडासा राजेंद्रसिंह परमार
7 राजकोट पूर्व राहुल भुव
8 राजकोट पश्चिम दिनेश जोशी
9 कुटियाना भीमाभाई दानाभाई मकवाना
10 बोटाद उमेश मकवाना
11 ओलपाड धार्मिक मालवीय
12 वराछा रोड अल्पेश कथिरिया












Click it and Unblock the Notifications