Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पसंद का खाना न बनने पर मां-बहन को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर घर में ही बैठकर पछताता रहा

मोरबी। गुजरात में मोरबी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही मां-बहन को चाकू घोंपकर मार डाला। वजह सिर्फ ये थी कि, उसे उनके द्वारा बनाया गया खाना पसंद नहीं आया था। मां-बहन का कहना था कि जो बना है वही खा लो। इसी बात पर वह इतना रुष्ट हुआ कि किचिन में रखे चाकू से उन्हें जान से मार दिया। उसके बाद घर में ही बैठकर अपनी करतूत पर पछताता रहा। जब पड़ोसी घर आए तो वारदात का खुलासा हुआ।

A Young Boy Stabbed knife in his Mother and sister at morbi district of gujarat

पुलिस ने बताया कि, घटना मोरबी जिले के जिकीयारी गांव में बीती रात अंजाम दी गई। जहां देवशी सवजीभाई भाटिया नाम के युवक का अपनी बहन और मां से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। उसने उनसे रात को अपनी पसंद का खाना बनाने को कहा था। वहीं, उसकी मां-बहन का कहना था कि खाना बन चुका है, जो बना है वही खा लो। इसी बात पर देवशी बहन को पीटने लगा।मां बीच-बचाव करने आई तो वो उनके साथ भी हाथापाई करने लगा। उसके बाद किचिन में रखा चाकू उठा लिया और मां कस्तूरीबेन और बहन संगीताबेन में घोंपने लगा। जिससे वे दोनों वहीं मर गईं।

उधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर आए तो उन्होंने देवशी के हाथ में खून से सना चाकू देखा और वहीं उसकी मां-बहन बेसुध पड़ी थीं। तब लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस आ पहुंची। सिपाहियों ने देखा कि, हत्यारा बेटा घर में ही बैठकर अपने किए पर पछता रहा था। सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, दोहरे हत्याकांड की इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। सब लोग उसे दुत्कार रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+