Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गांववाले ने जताई गुजरात में 1 दिन का CM बनने की इच्छा, नितिन पटेल को फोन कर कहीं ऐसी बातें

गांधीनगर। अनिल कपूर की फिल्म नायक की तरह पिछले दिनों उत्तराखंड में एक लड़की को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने यह मौका 24 जनवरी विश्व बालिका दिवस पर उत्तराखंड की ही एक लड़की को दिया। उसी तरह अब गुजरात में भी एक व्यक्ति ने खुद को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जताई है। अपनी इच्छा पूरी कराने के लिए उसने राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को फोन भी कर दिया। दोनों की बातचीत हुई। जिसमें उस व्यक्ति ने जो कुछ कहा, वो यहां पढ़ सकते हैं।

a villager expressed his desire to become CM of Gujarat for 1 day, calling CM Nitin Patel

उप मुख्यमंत्री को कॉल कर गुजरात में एक दिन का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त करने वाले व्यक्ति की पहचान लालजी के तौर पर हुई है। जो कि, धोलेरा के हेबतपुर गाँव का रहने वाला है। पता चला है कि, उत्तराखंड की घटना के बारे में सुनकर ही उसने गुजरात में भी एक दिन का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की। उसकी बातें सुनकर खुद उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी हंसने लगे थे। पेश हैं बातचीत के अंश...

लालजी फोन कर बोलेः साहब, मैं लालजी बोल रहा हूँ। मीठापुर धोलेरा तालुके के हेबतपुर गाँव से। इस गांव की जनसंख्या 10 से 12 हजार है। उत्तराखंड में जिस तरह सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनी थी, उस तरह मुझे भी एक दिन के लिए गुजरात का मुख्यमंत्री बनना है।"

a villager expressed his desire to become CM of Gujarat for 1 day, calling CM Nitin Patel

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल : बनो, कोई दिक्कत नहीं है।

लालजी: पर उसके लिए मुख्यमंत्री साहब की परमिशन चाहिए। रूपाणी साहब कहें कि लालजी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाओ।

नितिन पटेल : ठीक है, ठीक है।

लालजीः जी मैं बिल्कुल 'नायक' फिल्म के हीरो जैसा काम करूंगा। आपकी सरकार का बहुत नाम हो जाएगा।

नितिन पटेलः बिना मुख्यमंत्री बने भी काम कर सकते हो, आप।

लालजीः पर जब तक सत्ता हाथ में नहीं है तब तक तो....??

नितिन पटेलः आपको मेरी शुभकामनाएं।

लालजीः आप एक बार रूपाणी सर को कहना कि लालजी ने नया आइडिया दिया है। गुजरात में ऐसा करना चाहिए।

नितिन पटेलः अच्छी बात है..

लालजीः धन्यवाद, बात जरूर करना।

a villager expressed his desire to become CM of Gujarat for 1 day, calling CM Nitin Patel

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+