3 साल के बच्चे की श्वास नली में फंसी थी मूंगफली, कोई समझ नहीं पाया कि क्यों फूल रहा है शरीर

भावनगर. तीन साल के एक बच्चे शरीर फूलता जा रहा था। उसके माता-पिता को समझ ही नहीं आ रहा था कि उसे आखिर हुआ क्या है। काफी परेशानी झेल रहे बच्चे का मर्ज स्थानीय डॉक्टर नहीं पकड़ पा रहे थे। जिसके बाद उसे अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में केस रेफर किया गया। जहां बच्चे के शरीर की जांच हुई तो असल वजह सामने आई। डॉक्टरों ने पाया कि, बच्चे की श्वास नली में एक मूंगफली फंसी हुई है, जिससे उसे असहनीय पीड़ा होती थी। साथ ही शरीर सूज रहा था।

In Ahmedabad, Peanut found In 3-year-old Boys Windpipe

तब डॉक्टरों ने ब्रांकोस्कोपी (गले की सर्जरी) की और मूंगफली को गले के अंदर से निकाला। सिविल हॉस्पिटल में बाल रोग सर्जरी (पीडिऐट्रिक सर्जरी) विभाग के हेड प्रफेसर राकेश जोशी ने बताया कि बच्चा भावनगर का रहने वाला है। उसका नाम दिशान है। उसे जो हुआ, उस कंडीशन को ऐम्फिसेमा कहा जाता है, जिसमें त्वचा के नीचे की एयर से चेहरा, सीना और यहां तक कि हार्ट के आस-पास फूल जाता है। एक्सरे और सीटी स्कैन के बाद हमें पता चला कि बच्चे की श्वास नली में आधी मूंगफली फंसी हुई थी।

वह मूंगफली बच्चे ने शायद गलती से सांस लेते वक्त खींच ली होगी या फिर निगलने की कोशिश करते वक्त यह सांस नली में फंसी होगी। उसकी कम उम्र की वजह से मूंगफली के टुकड़े ने उसकी सांस नली को नुकसान पहुंचाया और शरीर भी सूजने लगा। बहरहाल अब उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है। उसकी हालत ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+