तीन लव मैरिज कीं, तीनों ​बीवियां छोड़ दीं, फिर चौथी शादी करना चाहता था तो बेटे को मार दिया

अरवल्ली। गुजरात के अरवल्ली जिले में एक शख्स ने एक के बाद एक कई अपराध किए। लव मैरिज करने को इस कदर अंधा हुआ कि, अपने मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। यह अपराधी है- नैनेश निनामा नाम का युवक। नैनेश निनामा ने अलग-अलग लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर तीन लव मैरिज कीं।

a man killed his 7 year old son for fourth love marriage

उसका अपनी उन तीनों पत्नियों से तलाक भी हो गया। वह यहीं नहीं रुका, बल्कि अब वह चौथी शादी करने वाला था। ऐसे में उसने अपनी एक पूर्व पत्नी के बच्चे यानी कि, खुद की संतान को रास्ते से हटाने की सोची। अपने 4 साल के बेटे को गला घोंटकर मार दिया। ताकि, फिर से एक लवमैरिज करने में कोई रुकावट न हो।

इस घटना के बाद नैनेश निनामा के पिता को भी ठेस पहुंची। उसने अपने ऐसे हैवान बेटे के खिलाफ खुद ही पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घर आकर नैनेश को दबोच लिया। पुलिसकर्मी यह जानकर सन्न रह गए कि, नैनेश ने बच्चे की हत्या इसलिए की, क्योंकि बेटा उसकी चौथी शादी में रुकावट बन रहा था। मतलब उसे लगा कि, वो कोई चौथी लडकी से शादी करेगा तो उसको लगना चाहिए कि नैनेश शादीशुदा नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, हमें उस हत्यारे युवक के पिता नरसिंह निनामा ने ही उसकी करतूते बताईं। नरसिंह निनामा अपने पोते को खोज रहे थे। बाद में उन्हें शक हुआ कि नैनेश ने ही बच्चे को मार डाला है। अंतत: बच्चे की लाश मक्के के खेत से मिली। उस बच्चे का नाम ध्रुव था। अब पुलिस के समक्ष हत्यारे ने जुर्म कुबूल लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+