गुजरात में वकील की सरेआम चाकू मारकर हत्या, रेस्टोरेंट के भीतर सिर्फ 10 सेकंड में वारदात हुई- CCTV
कच्छ। गुजरात में कच्छ जिले के रापर शहर में एक वकील की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम की है, जब वकील देवजीभाई महेश्वरी (50) एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। वहीं, रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक पहले से ही देवजीभाई का इंतजार कर रहा था। देवजीभाई जैसे ही दिखे युवक ने उन पर चाकू के ताबड़तोड़ वार किए।

वहां लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। हमलावर सिर्फ 10 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उधर, घायल वकील ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश शुरू कर दी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

संवाददाता ने बताया कि, घटना के वक्त हमलावर जल्दी में था। वकील में चाकू घोंपने के बाद वह अपना मोबाइल भी छोड़कर भाग गया। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वारदात से पहले हत्यारा पास ही की दुकान में मोबाइल चार्ज कर रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। मौके से उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी पड़ा मिला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसका बच निकलना नामुमकिन है।













Click it and Unblock the Notifications