खेत में घुसे जंगली सुअर पर किसान ने चलाई गोली, अंधेरे में भतीजे को जा लगी, दम टूटा

सुरेंद्रनगर। गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के झींझुवाडा गांव में ऐसी अनहोनी घटना हुई कि, चाचा के हाथों भतीजे की जान चली गई। दरअसल, खेत में जंगली सुअर घुस आया था। रात के अंधेरे में सुअर की आहट मिलते ही किसान ने बंदूक उठाकर सुअर पर फायरिंग की। इसी बीच सुअर को भगाने दौड़े भतीजे को एक गोली लग गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। फिर घायल भतीजे को अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों को इस घटना के बारे में पता चला।

in the village of surendranagar district, a farmer Fired On The wild-Pig, his Nephew Was Shot mistakenly

मृतक का नाम योगीराज झाला था। वहीं, उसके चाचा झेणुभा कुबेर झाला उम्र 65 वर्ष हैं। उनकी ही गोली से योगीराज की जान गई। बताया जा रहा है कि, रविवार की बात थी, जब झींझुवाडा गांव में रहने वाले झेणुभा कुबेर झाला अपने भतीजे योगीराज के साथ खेत में ही सो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में घुस आए एक जंगली सुअर की आवाज सुनी। जिस पर भतीजा योगीराज डंडा लेकर सुअर को भगाने उसी दिशा में दौड़ पड़ा। उधर, झेणुभा ने अपनी लायसेंसी बंदूक उठा ली और सुअर की तरफ गोली चला दी। वह गोली उसी दिशा में चली, जहां योगीराज था। तो गोली योगीराज में ही लग गई। इसके बाद गांववालों को इस मामले का पता चला जब येगीराज को इलाज के लिए अहमदाबाद के अस्पताल लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली लगने से योगीराज की हालत गंभीर हो गई थी। सुरेंद्रनगर जिले में उसका इलाज मुमकिन न था, इसीलिए घरवाले उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। वे वहां पहुंचते, उससे पहले ही आज सुबह योगीराज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी। वहीं झींझुवाडा गांव से आरोपी चाचा झेणुभा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+