गुजरात: 20 फीट तक भरे पानी में 200 मीटर दूर फंसे 9 लोगों को बचाने वाले RPF जवान को राष्ट्रपति अवार्ड

गांंधीनगर। खुद की जान की परवाह किए बिना गुजरात की बाढ़ में फंसे 9 लोगों को बचाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह कांस्टेबल हैं- शिवचरण रामस्वरूप गुर्जर। उन्होंने पिछले वर्ष कच्छ जिले के सामख्याली रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पन्द्रह से बीस फीट तक भरे बाढ़ के पानी में से लोगों को बचाया था।

ऐसे बचाई थी 9 लोगों की जान

ऐसे बचाई थी 9 लोगों की जान

Oneindia.com ने उनकी खबर ब्रेक की थी। जिसमें बताया गया था कि, इलाके में पन्द्रह से बीस फीट पानी भरा था और बहाव भी तेज था। वहां लोगों के फंसे होने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के जवान शिवचरण रामस्वरूप गुर्जर को मिली थी। तो उन्होंने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी थी। उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि, मर भी जाउूं तो घर वालों से कहना है कि लोगों को बचाने के लिए कूदा हूं।

राजधानी दिल्ली में होंगे सम्मानित

राजधानी दिल्ली में होंगे सम्मानित

बहरहाल, शिवचरण को राष्ट्रपति के "उत्तम जीवन रक्षा पदक" से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि, शिवचरण गुर्जर मूलत: राजस्थान में भरतपुर जिले की डीग तहसील के धमारी गांव के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने उन्हें राष्ट्रपति पदक मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि, राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिवचरण को यह पदक प्रदान किया जाएगा।

ट्रेन से कूदकर मफलर लेकर पहुंचे थे बचाने

ट्रेन से कूदकर मफलर लेकर पहुंचे थे बचाने

शिवचरण भारतीय रेलवे की ओर से अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत महेसाणा की पोस्ट पर तैनात हैं। वह आरपीएफ में बतौर कांस्टेबल ड्यूटी करते हैं। भारी बारिश के समय पिछले साल जिस वक्त उन्होंने लोगों को बचाया था, तो उनके वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए थे। वह ट्रेन से कूदकर बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे थे। यहां पढ़ सकते हैं खबर

RPF jawan saved people, RPF jawan Shivcharan Gurjar, RPF saved people in Kutch, Kutch, gujarat, president award, gujarat floods, president award to RPF jawan, Railway security force, RPF, RPF Cop Rescued people in flood, positive news, आरपीएफ, आरपीएफ जवान शिवचरण गुर्जर, शिवचरण रामस्वरूप गुर्जर, आरपीएफ कांस्टेबल, राष्ट्रपति अवार्ड , आरपीएफ कांस्टेबल को राष्ट्रपति अवार्ड, गुजरात, बाढ़, कच्छ, आरपीएफ जवान ने लोगों को बचाया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+