दुनिया की सबसे ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक अब देशभर से ट्रेन कनेक्टिवटी, 6 एक्सप्रेस और 2 मेमू चलीं
केवडिया। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए देश के 8 हिस्सों से ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं। इन शहरों में गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद, महाराष्ट्र का मुंबई, दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन, मध्य प्रदेश का रीवा, तमिलनाडु का चेन्नई और यूपी का वाराणसी शामिल हैं। जहां से 6 एक्सप्रेस ट्रेनें 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' व इससे जुड़े अन्य पर्यटन स्थलों तक यात्रियों को पहुंचाएंगी। इनका स्टॉपेज केवडिया स्टेशन रहेगा, केवडिया में ही नर्मदा नदी के तट पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' है। यहां तक एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा प्रतापनगर (वडोदरा) और केवडिया के बीच 2 मेमू (लोकल) ट्रेनें भी शुरू की गई हैं। इन्हीं 8 में अहमदाबाद-केवडिया जनशताब्दी एक्सप्रेस आधुनिक विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन है।
Recommended Video

मोदी ने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
मुंबई, रीवा, चेन्नई और वाराणसी से केवडिया स्टेशन तक पहुंचाने वाली ट्रेनें सूरत स्टेशन पर भी रुकेंगी। ऐसे में यहां से केवडिया जाने वाले लोगों को अब काफी आसानी होगी। बता दें कि, रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इन ट्रेनों की खास बात ये है कि सभी देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजरात के केवडिया को जोड़ेंगी। मालूम हो कि, 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है, जो कि 500 फीट से भी ज्यादा उूंची है और इसलिए यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा भी है।

कब और किस समय जाएं यहां?
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इन दिनों पर्यटकों के लिए खुली हुई है। इस प्रतिमा को देखने के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती हैं। सरदार पटेल ट्रस्ट द्वारा पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही यहां के होटल और टेंट सिटी ऑपरेटर्स ने भी तैयारियां कर रखी हैं। इसकी देखरेख से लेकर पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं करने की जिम्मेवारी सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की है। बता दें कि, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सोमवार के दिन बंद रहा करेगी। प्रतिमा खुलने का समय सुबह 9 बजे और बंद होने का शाम 5 बजे रखा गया है।

टिकट के लिए कितने खर्च करने पड़ेंगे?
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि, लोग https://statueofunity.in/ की वेबसाइट http://sardarpatelstatue.in/book-now-2/ पर जाकर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। https://www.soutickets.in/ से भी टिकट ले सकते हैं। इस प्रतिमा को देखने के लिए वयस्कों को टिकट के लिए 120+30 (बस किराया) और 3 साल से 15 साल तक के बच्चों को 60 + 30 (बस किराया) रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इस प्रतिमा के टिकट के कीमत में ही फूलों की घाटी भी घूमी जा सकेगी।

यहां 100 से ज्यादा तरह के फूल
पटेल की प्रतिमा से कुछ ही दूर 100 से ज्यादा तरह फूल देखे जा सकते हैं। इसके अलावा मेमोरियल, म्यूजियम, ऑडियो विजुअल गैलरी, एसओयू साइट और सरदार सरोवर डैम आदि सभी निहारने के लिए वयस्कों को 350+30 (बस शुल्क), और 3 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को 200+30 (बस शुल्क) रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 3 साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या












Click it and Unblock the Notifications