गुजरात में शराब की 66 हजार बोतलों पर चला बुलडोजर, सबसे ज्यादा बोतलें आणंद टाउन में जब्त हुईं

आणंद। गुजरात में आणंद डिवीजन के सात पुलिस थानों से 166 मामलों में जब्त की गईं शराब की हजारों बोतलें बुलडोजर से फोड़ी गई हैं। पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, यहां जब्त की गईं पौने दो करोड़ की शराब नष्ट की गई है। कुल 66 हजार से अधिक बोतलों पर मंगलवार के दिन बुलडोजर चलाया गया।

66088 Illegal liquor bottles destroyed by Bulldozer in anand gujarat

इतनी भारी मात्रा में शराब को नष्ट करते समय प्रान्त अधिकारी जेसी दलाल के अलावा आणंद डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक बी.डी. जाड़ेजा, तहसीलदार (ग्राम्य) आर.बी. परमार, आणंद टाउन पुलिस निरीक्षक वाई.आर. चौहाण, वल्लभविद्यानगर पुलिस थाने के एच.बी. चौहाण, सिटी तहसीलदार के.एम. राठौड़ समेत सभी पुलिस थानों के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। एक अधिकारी ने बताया कि, बुलडोजर चलाकर 1.74 करोड़ रुपए की अवैध शराब नष्ट की गई। शराब की इन बोतलों की संख्या 66088 थी। जिसकी कीमत एक करोड़ 74 लाख 72 हजार 160 रुपए बताई गई। मंगलवार को शराब की इन सभी बोतलों को खेडवा के निकट ले जाया गया था। जहां बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया।

66088 Illegal liquor bottles destroyed by Bulldozer in anand gujarat

एक अन्य जानकारी में सामने आया कि, यहां जिन बोतलों को नष्ट किया गया, उनमें सबसे अधिक 36454 बोतलें वासद पुलिस थाना क्षेत्र से जब्त की गई थीं। इसके अलावा आणंद टाउन पुलिस ने भी 10234 अवैध शराब की बोतलें कब्जाईं। आणंद ग्राम्य पुलिस थाना क्षेत्र की 3215 बोतलें थीं। जबकि वल्लभविद्यनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 1466 बोतलें पकड़ी गईं। इसके अलावा कुछ हजार और बोतलें अन्य इलाकों में जब्त की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+