JIO TRUE पाने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, 33 जिलों में आज से 5-G सर्विस शुरू
Gujarat 5g launch news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में JIO की इलेक्शन सरप्राइज मिली। यहां देश में पहली बार सभी 33 जिलों में आज से 5-G सर्विस शुरू हो चुकी है। गुजरात, Jio TRUE पाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब सूबे में 'Jio वेलकम ऑफर' के साथ यूजर्स को 1Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। बताया जा रहा है कि, यहां Jio और भी कई सुविधाएं शुरू करेगा।

भारत में पहली बार यहां के सभी जिलों में 5G स्पीड
गुजरात को रिलायंस ग्रुप की जन्मस्थली भी कहा जाता है। यहां रिलायंस ने घोषणा की है, उसकी 5G स्पीड गुजरात और उसके लोगों को समर्पित है। अधिकारियों ने कहा कि, इस राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में से 100% में जियो ट्रू 5G कवरेज होगा। इसके अलावा यहां Jio हेल्थ केयर, इंडस्ट्री 4.0, एग्रीकल्चर, और IoT सेक्टर में 5G-संचालित सीरीज से शुरुआत करेगा।
रिलायंस ग्रुप की ओर से बताया गया कि, उसकी स्कीम में जियो के यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।रिलायंस जियो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर है।

IOT सेक्टर बाद में पूरे देश में होगा
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में आज बताया कि, देश के पश्चिमी राज्य गुजरात सभी 33 जिला मुख्यालयों में Jio True-5G कनेक्शन पाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "गुजरात हमारे लिए विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह रिलायंस की जन्मभूमि है। यह रणनीतिक घोषणा गुजरात और इसके लोगों के लिए एक समर्पण है। एक मॉडल राज्य के रूप में, Jio शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, उद्योग 4.0 में ट्रू 5G- संचालित पहलों की एक श्रृंखला शुरू करेगा। गुजरात से IOT सेक्टर बाद में पूरे देश में विस्तारित होगा,"

ऐसा करने वाला एकमात्र ऑपरेटर
बताया जा रहा है कि, गुजरात में Jio उपयोगकर्ता 25 नवंबर से Jio वेलकम ऑफर का विकल्प चुन सकेंगे, जो बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड तक अनिलिमिटेड डेटा को सक्षम बनाता है। पिछले हफ्ते, Jio ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य प्रमुख स्थानों सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में True-5G सेवाएं प्रदान कीं, ऐसा करने वाला यह एकमात्र ऑपरेटर बन गया।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications