गुजरात से मछली पकड़ने समुद्र में गए 56 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानियों ने किया अगवा, बोट भी ले गए
कच्छ। हमेशा नापाक हरकतें करते रहने वाला पाकिस्तान इस कोरोना-काल में भी शांत नहीं बैठा। वहां की मरीन सिक्योरटी (पीएमएसए) एजेंसी एवं अन्य बलों ने इस बार 56 भारतीय मछुआरे कैद कर लिए हैं। वे मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। उन मछुआरों के संबंध में अब पाकिस्तानियों का कहना है कि, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री जल सीमा को पार कर लिया था। इसलिए उनकी बोट भी जब्त कर लीं और सभी मछुआरे भी गिरफ्त में ले लिए।

भारतीय मछुआरों के परिजनों ने बताया गया कि, जिन बोट्स पर मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, वे पोरबंदर व वेरावल के थे। वो 10 बोट्स पर सवार थे। जैसे ही वे गहरे समुद्र में आगे बढ़े, वहां से नजदीक समुद्र में विचर रहे पाकिस्तानी मैरिटाइम सिक्युरिटी एजेंसी (पीएमएसए) के लोगों ने उन्हें घेर लिया और बोट जप्त कर लिए। फिर, सभी मछुआरों को कराची ले जाया गया।
पाकिस्तान की ओर से कहा जाता रहा है कि, भारतीय मछुआरे अक्सर मछली पकड़ने के लालच में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को पार करते हुए पाकिस्तान की सीमा में पहुंच जाते हैं। इसलिए उन्हें पकड़ लिया जाता है। हालांकि, कोरोना काल में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। इससे पहले फरवरी माह में पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया था। तब एक सप्ताह में अपहरण की वो तीसरी घटना थी।

मछुआरों की सुरक्षित वापसी के संदर्भ में राज्य सरकार ने जनवरी माह में कहा था कि पाकिस्तान की कैद में पड़े गुजरात के मछुआरों को जल्द वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि, गुजरात का समुद्री तट पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए यह इलाका ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। यहां आए रोज पाक की ओर से घुसपैठ एवं तस्करी के प्रयास होते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications