50 साल की महिला ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, क्यों और कैसे किया ये? पुलिस की गिरफ्त में खोले राज

सूरत। गुजरात में सूरत के डिंडोली क्षेत्र में 50 साल की एक महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वारदात को छिपाने के लिए मनगढंत कहानी गढ़ी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने 12 साल पुराने प्रेमी की मौत की वजह एक हादसे को बताया। उसने कहा कि, वो बाथरूम में पैर फिसलने से गिर पड़ा था और फिर बेहोश हो गया था। बाद में हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।'

हादसे से मरने की बात पर पुलिस को नहीं हुआ यकीन

हादसे से मरने की बात पर पुलिस को नहीं हुआ यकीन

मगर, महिला की इन बातों पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ। लाश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को हत्या की वारदात का शक हुआ। पुलिस ने फिर सख्ती से पूछताछ की और फिर महिला एवं उसके नए प्रेमी को पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पांडेसरा आर्विभाव सोसायटी निवासी रमेश पुत्र कविराज शेट्टी (50) बुधवार सुबह ग्यारह बजे फेक्टरी में काम करने वाले अपने सहकर्मी डिंडोली रॉयल टाउनशिप निवासी मोहन बारकू पाटिल के घर गया था। वहां वो बेहोश हो गया था। जहां से अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिर, पुलिस ने जांच—पड़ताल शुरू की

फिर, पुलिस ने जांच—पड़ताल शुरू की

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तो पुलिस को बताया गया कि, जो शख्स मरा है, वहां दोपहर अढ़ाई बजे वह बाथरूम में गया था और पैर फिसलने से गिर कर बेहोश हो गया। मगर, फिर पुलिस ने जब मोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के वक्त वह तो घर पर ही नहीं था, बल्कि अपने काम पर गया हुआ था।

तब पता चला कि 50 साल की महिला ने बुलाया था

तब पता चला कि 50 साल की महिला ने बुलाया था

मोहन ने कहा कि, मेरी सासू मोनू उर्फ मीना (50) ने उसे फोन करके बुलाया था और उसके बाद कहा कि बाथरूम में पैर फिसलने से वो बेहोश हो गया। वहीं, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि, शख्स की गला घोंट कर हत्या की गई थी। फिर पुलिस ने मीना उर्फ मोनू को बुलाकर अलग-अलग तरिकों से उससे पूछताछ की। तब जाकर मामले का राज खुला।

12 साल प्रेम संबंध रखे, फिर उसे मारा डाला

12 साल प्रेम संबंध रखे, फिर उसे मारा डाला

मीना ने कुबूला कि, उसके विवाहित मोनू के साथ पिछले 12 वर्षो से प्रेम संबंध थे। बुधवार को मीना की पुत्री का जन्मदिन होने के कारण वह उनके घर पर आया था। वहां किसी बात को लेकर मीना के साथ उसका झगड़ा हुआ। इस पर मीना ने अपने दूसरे प्रेमी मॉडल टाउन वाटिका टाउनशिप निवासी रमेश वाघ के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसे एक हादसे का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+