11 साल की बच्ची को चाकू दिखाकर डराता था 45 वर्षीय शख्स, 2 माह की दरिंदगी, भीड़ ने अधमरा किया

वापी. गुजरात में वापी में 12 दिन में बच्ची से दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। यहां छरवाडा इलाके में 45 साल के शख्स ने 11 साल की बच्ची का 2 महीने तक यौन शोषण किया। वह चाकू लेकर उसे डरा-धमकाता था। बच्ची से दुष्कर्म का यह मामला तब खुला जब मंगलवार की रात बच्ची की दादी ने उसे खाना खाने को कहा था। बच्ची ने दादी को बताया कि, पेट में दर्द हो रहा है। फिर उसने पड़ोस की बिल्डिंग में रहने वाले विजेंद्र की करतूतें बताईं।

चाकू दिखाकर 45 साल का शख्स करता था दुष्कर्म

चाकू दिखाकर 45 साल का शख्स करता था दुष्कर्म

विजेंद्र बच्ची को अपने कमरे में तथा दरगाह के पास स्थित चाल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म करता था। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद उसकी दादी सन्न रह गई, उसने अपने बेटे को नातिन के साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। बाद में इसका पता स्थानीय निवासियों को चला तो वे आक्रोशित हो उठे। भीड़ जुट गई और आरोपी विजेंद्र को पकड़कर पीटा। उसे इतना पीटा की उसकी हालत खराब हो गई।

बच्ची की मां की 4 साल पहले ही हो गई थी मौत

बच्ची की मां की 4 साल पहले ही हो गई थी मौत

​आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके बाद सूचना मिलने पर डूंगरा पुलिस के जमादार राजूभाई वहां पहुंचे। डूंगरा पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि, बच्ची की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां की मौत के बाद पिता जीआईडीसी की कंपनी में नौकरी करते हैं। ऐसे में वह बच्ची दादी के साथ ही रहती थी।

दो सप्ताह पहले भी बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई

दो सप्ताह पहले भी बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई

वापी में दो सप्ताह पहले भी दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। तब टांकी फलिया इलाके की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने की घटना हुई थी। उस मामले को लेकर लोगों का आक्रोश शांत भी नहीं हुआ था कि छरवाडा इलाके में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। जिसमें 45 साल के शख्स विजेंद्र द्वारा दो महीने तक बच्ची से करीब 5 बार ज्यादती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+