अहमदाबाद: श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स की 20 दुकानों में लगी आग, करोड़ का हुआ नुकसान
अहमदाबाद। खबर गुजरात के अहमदाबाद जिले से है, यहां बापू नगर इलाके के श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स में स्थित 20 दुकानों में रविवार की सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आगू पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि आग लगने के पीछे सही कराण अभी पता नहीं चल सके है। लेकिन चाय की केतली से आग लगना बताया जा रहा है। तो वहीं, आग लगने से करोड़ रुपए के नुक्सान होने की बात भी कही जा रही है।
Recommended Video

बता दें कि बापू नगर, अहमदाबाद जिले का मोबाइल हब कहा जाता है, जहा चाय की केतली से आग लगने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक, श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स में स्थित 20 दुकानों में रविवार की सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट भी हो रहे है। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी उस वक्त कॉम्पलेक्स की सभी दुकानें बंद थी।
फायर डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी राजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया, 'आग किस वजह से लगी, इसका पता तो जांच के बाद ही लगेगा।' बापूनगर के श्याम शिखर कॉम्पलेक्स में यह दुर्घटना हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, सोने-चांदी के व्यापरियों की बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि दुकानों में रखा उनका सोना व चांदी आग लगने की वजह से पिघल गया है।
बड़े-बड़े साइन बोर्ड के चलते फैली आग
बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स में चाय बनाते वक्त केतली की गर्मी से आग लग गई। आग ने दुकान के बाहर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स को अपनी चपेट में ले लिया और इस तरह आग भीषण होती चली गई और अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आती चली गईं। क्योंकि, सभी दुकानों बड़े-बड़े साइन बोर्ड एक-दूसरे से चिपके हुए थे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications