Lockdown शुरू होने के बाद से ही बेटी से दरिंदगी कर रहा था पिता, मां दे रही थी साथ
वलसाड। गुजरात के वलसाड जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने किशोरी से घिनौनी हरकत की। बेटी ने जब इस बारे में अपनी मां से शिकायत की तो उसने भी धमकी देकर बेटी को चुप करा दिया। लेकिन पीड़िता के सब्र का बांध तब टूट गया जब उसके सौतेले पिता ने उसकी छोटी बहन के साथ भी अश्लील हरकत की। पीड़िता हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ महीने पहले 17 वर्षीय किशोरी घर अकेले थी, तभी उसके सौतेले पिता ने उसके साथ रेप किया। किशोरी ने पिता की हरकत के बारे में मां से बताया, लेकिन वह तब हैरान रह गई जब मां ने भी घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की हिदायत दी। यही नहीं उसने कहा कि किसी को बताया कि जान से मार देगी। पीड़िता डर की वजह से चुप होकर रह गई। इसके बाद उसके साथ आएदिन दरिंदगी होने लगी।

छोटी बहन से अश्लील हरकत नहीं हुई बर्दाश्त
पीड़िता के सब्र का बांध तब टूट गया जब उसका सौतेला पिता उसकी आंखों के सामने ही उसकी छोटी बहन से भी अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसी युवक को हकीकत बताई और उसकी सलाह पर ग्रामीण थाने पहुंचकर सौतेले पिता और सगी माता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने पीड़िता की सगी मां के खिलाफ आरोपी का साथ देने का केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरु की है।

लॉकडाउन में बेटी से दो बार किया रेप
रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया था। यहां 18 साल की बेटी ने अपने पिता पर लॉकडाउन के बीच 16 दिन में दो बार रेप करने का बड़ा आरोप लगाया, जिसके बाद आरोपी पिता और उसका साथ देने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है। बेटी ने बताया था कि पिता ने दो बार उसका रेप किया और इस काम में उसकी मां ने भी साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications