VIDEO: 'बाबा का ढाबा' की तरह वायरल हुआ 'कचौड़ी वाला' बच्चा, मजबूरी सुन मदद के लिए पहुंचा पूरा शहर

अहमदाबाद, सितंबर 25: कोरोना महामारी ने देश में लाखों लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। जहां कई लोगों को महामारी के चलते नौकरियों से हाथ धोना पड़ा। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन ने लोगों लोगों का रोजगार तक छीन लिया। सबसे बुरा समय रेहड़ी लगाने वालों, छोटे व्यापारियों ने देखा। ऐसे मुश्किल वक्त पर लोगों को छोटे-मोटे काम करके अपना परिवार पालना पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया कई बार ऐसे मजूबर लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। पिछले साल कोरोना की मार झेल रहे दिल्ली में बाबा के ढाबा के 80 साल के बुजुर्ग की लोगों ने खूब मदद की थी। अब अहमदाबाद में भी एक दही कचौड़ी बेच रहे बच्चे की मदद के लिए पूरा शहर उतर आया है।

14 साल के लड़के का वीडियो वायरल हो गया

14 साल के लड़के का वीडियो वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद में दही कचौड़ी बेचने वाले 14 साल के लड़के का वीडियो वायरल हो गया। अपने परिवार की गुजर-बसर के लिए ये लड़का मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास दही कचोड़ी का ठेला लगाता है। ये बच्चा घर चलाने के लिए दही कचौड़ी का स्टॉल चलाता है। सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसके ठेले पर दही कचोड़ी खाने उमड़ पड़े।

स्टॉल पर इतनी भीड़ हो गई कि ऑर्डर पूरा करना ही मुश्किल हो गया

स्टॉल पर इतनी भीड़ हो गई कि ऑर्डर पूरा करना ही मुश्किल हो गया। वहां पहुंचे लोग एक तो बढ़िया दही कचौड़ी का आनंद और बच्चे की मदद कर रहे हैं। बच्चे की वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर @vishal_dop नाम के यूज़र ने शेयर की। अपने कैप्शन में उसने लिखा था - हो सके तो इस बच्चे की मदद करें। वो 10 रुपये में दही कचौड़ी बेच रहा है। उसका मकसद अपने परिवार की मदद करना है। ऐसे बच्चे पर गर्व है, अधिक से अधिक लोग उसकी मदद करें। लोकेशन: मणिनगर रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद।

 सोशल मीडिया पर उस लड़के के अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं

सोशल मीडिया पर उस लड़के के अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं

किसी के आगे हाथ फैलाये परिवार को संभाल रहे इस बच्चे की कहानी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और थोड़े ही दिनों में उसके ठेले के पास भीड़ जमा हो गई। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, ट्विटर शक्तिशाली है। मुझे याद है पिछले साल दिल्ली में एक बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा चलाए जा रहे ढाबे भी इसी तरह मशहूर हुए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर उस लड़के के अब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इंटरनेट की पावर

हाल में कचौड़ी वाले बच्चे का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उसके स्टॉल के पास भारी भीड़ देखी जा सकती है। लड़का लोगों को लगातार कचौड़ी खिला रहा है। वहीं लोग उसकी मदद के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अहमदाबाद लाइव नाम के इंस्टा पेज ने लिखा कि, #अहमदाबाद ने दिखा दिया है कि कैसे वो खुशियां फैलाते हैं #keepsupporting 🤝😍❤️ !! आपके साथ इंटरनेट की शक्ति साझा कर रहा हूं।

पिछली साल बाबा का ढाबा की मदद के लिए उतरे थे लोग

पिछली साल बाबा का ढाबा की मदद के लिए उतरे थे लोग

बता दें कि पिछले साल दिल्ली में बाबा का ढाबा चलाने वाले 80 साल के बुजुर्ग बेहद परेशान थे। ढाबे पर लॉकडाउन और कोरोना के चलते लोग नहीं आ रहे थे। इसके बाद यूट्यूबर गौरव वासन ने पिछले साल अक्टूबर में कांता प्रसाद और उनकी पत्नी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इस दंपती की तकलीफ बयां की गई थी। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बड़े स्तर पर कांता प्रसाद की मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+