राजनाथ सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उनके दिमाग पर तरस आता है

नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। कभी जनेऊ का मुद्दा उठता है तो कभी विकास के मुद्दे पर एक दूसरे को निशाना पर लिया जाता है। कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर विकास के नाम पर निशाना साधते हुए कहा था कि विकास पागल हो गया है तो वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मुझे राहुल गांधी के दिमाग पर तरस आता है।

राजनाथ ने साधा राहुल पर निशाना

राजनाथ ने साधा राहुल पर निशाना

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास विकास कभी धीमा हो सकता है तो कभी तेज हो सकता है लेकिन क्या विकास कभी पागल हो सकता है। कोई यह कह दे कि विकास पागल है तो यह कहने वाले को क्या कहा जाएगा। राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद खूब ठहाके लगे।

राजनाथ ने कांग्रेस को लिया निशाने पर

राजनाथ ने कांग्रेस को लिया निशाने पर

रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर बात की। गृहमंत्री ने आंतकवाद के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा किआतंकवादी, आतंकवादी ही होता है। न वह हिंदू होता है और न ही मुसलमान होता है, न ईसाई।

राजनाथ ने कहा- आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता

राजनाथ ने कहा- आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता लेकिन सिर्फ वोट के चक्कर में मजहब, जाति के आधार पर बांटकर लोग सरकार बनाना चाहते हैं। बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होनी है, जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगा रखा है।

खुद को बताया गुजरात का बेटा

खुद को बताया गुजरात का बेटा

पाकिस्तान के मुद्दे पर भी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने लोगों के स्वाभिमान का पूरा खयाल रखती है। वहीं कांग्रेस के समय में पाकिस्तान की गोलीबारी के सामने सफेद झंडा दिखाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद भारतीय फौज रोज 2-3 आतंकवादियों को टपका रही है। साथ ही उन्होंने खुद का गुजरात का बेटा बताते हुए कहा कि आज गुजरात के बेटे ने देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया। मेरी मां का नाम गुजराती देवी है। मैं गुजराती का बेटा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+