CM योगी आदित्यनाथ ने की 'दस्तक' की शुरुआत, घर-घर जाकर खिलायी जाएगी फाइलेरिया की दवा

Gorakhpur news, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी इंसेफेलाइटिस व अन्य संचारी रोगों से लड़ने व लोगों को जागरुक करने के लिए 'दस्तक' अभियान की शुरुआत की है। रविवार को गोरखपुर में सीएम ने 33 जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

घर-घर जाकर खिलायी जाएगी फाइलेरिया की दवा

घर-घर जाकर खिलायी जाएगी फाइलेरिया की दवा

सीएम ने कहा कि पिछले साल के तीन दस्तक अभियानों की सफलता को देखते हुए इस साल के पहले 'दस्तक अभियान' चलाया जा रहा है। ये अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलेगा। दस्तक अभियान जिले के साथ-साथ गोरखपुर और बस्ती मंडल के सातों जिलों में चलाया जाएगा। साथ ही मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया से निपटने की पूरी तैयारी कर चुका है। जिले में 40 लाख से अधिक लोगों को 10 से 14 फरवरी तक घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायी जाएगी।

बनायी गयी 3,786 टीमें

बनायी गयी 3,786 टीमें

इस पांच दिवसीय अभियान के लिए 3,786 टीमें बनायी गयी हैं। इसके अलावा 25 फरवरी से 8 मार्च तक जेई टीकाकरण, 10 मार्च से पोलियो की दवा पिलाने का अभीयान शुरू होगा, जो 18 मार्च तक चलेगा। स्वच्छता के लिए, रोगों से बचाव के लिए, जेई के रोकथाम के लिए 15 मई से 15 जून तक व 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

जेई/एईएस से निपटने की तैयारियां शुरू

जेई/एईएस से निपटने की तैयारियां शुरू

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष भी तीन चरणों में दस्तक अभियान चला था। जेई/एईएस से होने वाली मौतों पर काफी हद तक काबू पाया गया था। इस साल भी इस संक्रमण से निपटने की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष भी दस्तक अभियान द्वारा लोगों को सफाई के लिए जागरुक किया जाएगा। इस पूरे अभियान में 12 विभाग शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+