गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ के मोहल्लों को सीवर लाइन से जोड़ने के सीएम ने दिए निर्देश

गोमती रिवर फ्रंट के तर्ज पर गोरखरपुर में बन रहे गोड़धोइया नाले को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को नए निर्देश दिए है। उन्होंने नाले के दोनों तरफ के मोहल्लों को सीवर लाइन से जोड़ने का निर्देश दिया। जलनिगम के अधिकारी प्रस्त

गोरखपुर,23 जुलाई: गोमती रिवर फ्रंट के तर्ज पर गोरखरपुर में बन रहे गोड़धोइया नाले को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को नए निर्देश दिए है। उन्होंने नाले के दोनों तरफ के मोहल्लों को सीवर लाइन से जोड़ने का निर्देश दिया। जलनिगम के अधिकारी प्रस्ताव को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने में जुट गए हैं। 475 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछेगा।इससे ढ़ाई लाख आबादी लाभान्वित होगी।

gondhaiya

सीएम योगी ने नगर निगम, जीडीए और जलनिगम द्वारा संयुक्त रूप से तैयार प्रोजेक्ट पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक नाले के दोनों तरफ के मोहल्लों को सीवर लाइन से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक प्रोजेक्ट का कोई मतलब नहीं है। नाले के दोनों ओर के मोहल्लों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम शीघ्र शुरु किया जाए।

ढ़ाई लाख की आबादी होगी लाभान्वित
वर्तमान में अनुमान के आधार पर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके मुताबिक करीब 475 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाना पड़ेगा। सीवर लाइन से 42 हजार से अधिक मकान जुड़ेंगे। इसपर करीब 713 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सीवर लाइन बिछने से करीब 2.5 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

गोड़धोइया नाला सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में है। यह 13 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी। नाले के दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। 21 पुलिया बनाई जाएगी। दोनों तरफ करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।इसमें बिछिया, शक्तिनगर, पादरी बाजार, बिछिया रेलवे कालोनी, मोहनापुर आदि मोहल्ले शामिल होंगे। पहले गोड़धोइया नाले का प्रस्ताव 989 करोड़ का था व प्रोजेक्ट कास्ट में 1000 करोड़ की बढ़ोतरी का अनुमान है।

नाले का पानी होगा ट्रीट
इस नाले में एक दर्जन भर से अधिक मोहल्लों से निकलने वाले कचरे के ट्रीटमेंट के लिए 32 एमएलडी का एसटीपी लगाना होगा। नाले में पानी ट्रीट कर गिराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+